Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
मां नहीं बन सकती हैं तो दुखी होने के जगह पर खुद को इस तरह रखें खुश
मां बनना हर स्त्री का सपना होता है। गर्भावस्था के दौरान महिला को जिस चीज का अहसास होता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो ईश्वर के इस वरदान से वंचित रह जाती हैं। आमतौर पर, महिलाएं अपनी मां बनने की आस को पूरा करने के लिए इलाज भी करवाती हैं। लेकिन जब उनकी मुराद पूरी नहीं होती है, तो वे निराशा के अंधकार में डूब जाती हैं। हालांकि, आप इस इनफर्टिलिटी स्ट्रेस को दूर करने के लिए कुछ उपाय अपना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इनफर्टिलिटी स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-

अपने वर्तमान पर ध्यान दें
कुछ कपल्स अपनी इनफर्टिलिटी के कारण स्ट्रेस में इसलिए भी होते हैं, क्योंकि उन्हें अपने भविष्य की चिंता अधिक सताती हैं। उन्हें लगता है कि अगर उनका बच्चा नहीं होगा तो उनके भविष्य का क्या होगा। बुढ़ापे में उनका ख्याल कौन रखेगा? यही सब सवाल उनके दिमाग में घूमते हैं और इसलिए वह खुद को अधिक तनाव में महसूस करते हैं। इसलिए, अगर आपको इनफर्टिलिटी स्ट्रेस से उबरना है तो आप अपने भविष्य के स्थान पर वर्तमान पर ध्यान दें। इससे आप खुद को अधिक खुश महसूस करेंगे।

खुद की केयर पर दें ध्यान
अधिकतर कपल्स को जब यह पता चलता है कि वह पैरेंट नहीं बन सकते हैं तो वह खुद को दुनिया से पूरी तरह से दूर कर लेते हैं। इतना ही नहीं, वे खुद पर ध्यान देना ही छोड़ देते हैं। जिसके कारण वह खुद को और भी अधिक तनावग्रस्त महसूस करते हैं। इसलिए, खुद पर ध्यान देना शुरू करें। जब आप अपने खान-पान से लेकर एक्सरसाइज रूटीन आदि पर फोकस करते हैं, तो इससे हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं और आप तनाव को कम कर पाते हैं।

किसी करीबी से करें बात
जब आप तनाव में हैं या फिर चाहकर भी खुद को डिप्रेशन से बाहर नहीं निकाल पा रही हैं तो ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने पार्टनर या किसी करीबी से बात करें। जब आप किसी करीबी से इस विषय में बात करते हैं तो ऐसे में आपको अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस कर पाते हैं और इस तरह आपके लिए खुद को हैप्पी रखने में मदद मिलती है।

विकल्पों पर करें फोकस
हो सकता है कि आपके लिए पैरेंट बनना संभव ना हो और इसलिए आप खुद को निराश महसूस कर रहे हों। ऐसें में आप विकल्पों पर ध्यान दें। मसलन, आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं और चिकित्सीय उपचार के जरिए पैरेंट बन सकते हैं। हालांकि, अगर आपके लिए चिकित्सीय रूप से भी पैरेंट बनना संभव नहीं है तो आप सरोगेसी पर विचार कर सकते हैं या फिर किसी बच्चे को कानूनी रूप से गोद भी लिया जा सकता है।

साइकोलॉजिस्ट से मिलें
कभी-कभी इनफर्टिलिटी स्ट्रेस इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति के लिए उसे खुद मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको जरूरत होती है एक एक्सपर्ट की। बहुत अधिक इनफर्टिलिटी स्ट्रेस आपको कई तरह से प्रभावित होता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आप इस तनाव को खुद नहीं संभाल पा रही हैं तो आप किसी साइकोलॉजिस्ट से अपॉइटमेंट अवश्य लें।

खुद को काम में रखें व्यस्त
जब कोई इंसान इनफर्टिलिटी स्ट्रेस से गुजर रहा होता है तो ऐसे में वह खुद को अकेला रखता है। जब वह सिर्फ और सिर्फ अपने जीवन के इस खालीपन पर विचार करता है। जिससे उसका तनाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए, इस तनाव को मैनेज करने के लिए आप खुद को काम में व्यस्त रखें। जब आप अपना फोकस बदलेंगे तो इससे आपका तनाव भी कम होगा।



Click it and Unblock the Notifications











