Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
मिसकैरेज के कारण अंदर तक टूट जाती हैं महिलाएं, इस तरह रखें उनके मेंटल हेल्थ का ध्यान

प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार महिलाओं को मिसकैरेज का सामना करना पड़ता है। मिसकैरेज न सिर्फ महिलाओं के शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनको मेंटली भी काफी इफेक्ट करता है। कई बार महिलाओं को अपने मिसकैरेज के सदमे से बाहर आने में कई समय लग जाता है। मिसकैरेज के बाद महिलाओं के आस-पास का माहौल उनके मेंटल हेल्थ को सही रखने में काफी मदद करता है। ऐसे समय में घर का माहौल और महिला के पार्टनर का बिहेव महिला के हेल्थ पर एक सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। किसी भी महिला के लिए मिसकैरेज उनके मेंटल हेल्थ पर नेगेटिव इंपैक्ट छोड़ता है। जिस कारण महिलाएं इस दौरान नकारात्मक भावनाओं से जूझती रहती हैं।
एक स्टडी के मुताबिक महिलाएं मिसकैरेज के बाद स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी समस्याओं का सामना करती हैं। जिससे निकलने में उन्हें काफी समय लग सकता है। ऐसे में अगर पार्टनर और परिवार का इमोशनल सपोर्ट ना मिले तो वो और ज्यादा तनाव में जा सकती है। मिसकैरेज के बाद जरूरी है कि महिला के परिजन उनका ज्यादा ख्याल रखें, सही तरह से उनकी देखभाल करें। तो आइए जानते हैं मिसकैरेज के बाद महिला को फिजिकली और मेंटली फिट रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं।
मिसकैरेज से जूझ रही महिला का ध्यान रखने के टिप्स
1. खुलकर करें बात
कई बार मिसकैरेज के बाद महिलाओं के परिजन और पार्टनर उनके साथ हुई घटना पर बात करने से परहेज करते हैं। उन्हें लगता है कि मिसकैरेज की बात करके वो उन्हें दुख पहुंचाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है, अपने परिवार के साथ बैठकर एक बार इस मुद्दे पर बात जरूर करनी चाहिए। आप उनको आगे बढ़ने के लिए भी मोटिवेट कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप उनसे खुलकर बात करने की कोशिश करें।
2. अकेला न छोड़े
एक महिला के लिए मिसकैरेज जितना बुरा होता है, उसके परिवार के लिए भी ये समय उतना ही मुश्किलों से भरा होता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। भले ही उन्हे ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने से महिला मेंटली फिट रह सकती है। इसलिए आप ऐसे समय में महिला को अकेला न छोड़े।
3. उनकी सेहत का रखें ख्याल
मिसकैरेज के बाद महिलाओं की रिकवरी के लिए जरूरी है कि आप उनके सेहत का खास ख्याल रखें। ऐसी महिलाओं के हाइड्रेशन, वर्कआउट, खान पान, नींद का पूरा ख्याल रखना चाहिए। मिसकैरेज के बाद महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती हैं। ऐसे में ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप उनके खान-पान का ध्यान रखें और उन्हें सेल्फ केयर के लिए मोटिवेट करें।



Click it and Unblock the Notifications
