Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
करिश्मा तन्ना ने शेयर किया अपना पोस्टपार्टम रूटीन, रिकवरी से लेकर ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने तक के दिए टिप्स
Karishma Tanna Postpartum Routine: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने जुलाई में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। मां बनने के बाद अब वह अपने साथ-साथ बच्चे का भी ध्यान रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी डिलीवरी के बाद के रूटीन के बारे में बताया। इस दौरान करिश्मा ने यह भी बताया कि वह दूध की मात्रा बनाए रखने के लिए क्या पीती हैं, स्तनों में सूजन होने पर क्या करती हैं और पीठ के दर्द से राहत पाने के लिए किस तरह ध्यान रखती हैं। इसके अलावा, उन्होंने दिनभर शरीर में पानी की कमी न होने देने के अपने तरीके के बारे में भी बताया।

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए शतावरी का पानी पीती हैं करिश्मा
बच्चे को स्तनपान कराने वाली मां के लिए दूध की पर्याप्त मात्रा होना जरूरी माना जाता है। करिश्मा ने बताया कि वह दूध की मात्रा को बेहतर बनाए रखने के लिए गर्म पानी में शतावरी पाउडर मिलाकर पीती हैं।
पाचन के लिए खाती हैं मुखवास
डिलीवरी के बाद पाचन ठीक रखने के लिए करिश्मा मुखवास भी खाती हैं। उनका कहना है कि अलग-अलग चीजों से तैयार किया गया मुखवास पेट को हल्का रखने में मदद करता है और गैस की परेशानी भी कम हो सकती है।
जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी
खुद को दिनभर पानी की कमी से बचाए रखने के लिए करिश्मा जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी पीती हैं। इसके लिए तीनों चीजों को पानी में उबालकर रखा जा सकता है। इसे अपनी पसंद के हिसाब से हल्का गर्म या ठंडा करके पिया जा सकता है।
बच्चे के लिए दूध निकालने का तरीका भी बताया
करिश्मा ने बच्चे के लिए दूध निकालने को लेकर भी अपना रूटीन शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए दूध निकालने वाली मशीन का इस्तेमाल करती हैं और इसे 'पावर पंपिंग' कहती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि इन दिनों उनका दिन बच्चे को पोषण देने, खुद की देखभाल करने, दूध निकालने और फिर यही सब दोहराने में गुजर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत के हिसाब से गर्म और ठंडी सिकाई से उन्हें आराम मिलता है। इसके साथ ही करिश्मा ने बेली सपोर्ट रोज पहनने की सलाह भी दी है।
मां बनने के बाद पुराने दिनों को किया याद
करिश्मा ने कुछ समय पहले अपने पुराने फोटोशूट की एक तस्वीर भी साझा की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने मां बनने से पहले के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय उनके मन में कई तरह की भावनाएं थीं। वह उत्साहित भी थीं, भावुक भी और आने वाले बदलावों को लेकर मन ही मन कई सपने देख रही थीं। करिश्मा ने लिखा कि आज जब वह उस तस्वीर को देखती हैं तो अपने उस पुराने रूप को बहुत प्यार से याद करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह धीरे-धीरे अपने शरीर को फिर से मजबूत और फिट महसूस करने की ओर बढ़ रही हैं। उनके लिए यह वापसी पहले जैसी नहीं है, क्योंकि अब उनकी जिंदगी में मां होने की नई जिम्मेदारी भी जुड़ गई है।



Click it and Unblock the Notifications
