Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
आपके बच्चों के लिये किस कदर घातक हो सकता है स्ट्रीट फूड
सड़क के किनारे मिलने वाला भोजन बहुत ही लाज़वाब होता है, साथ ही यह किसी भी होटल के खाने से दस गुना स्वादिष्ट होता है, शायद इसी लिए हम इसे इतने चाओ से खाते हैं। हिंदुस्तान में तो यह बहुत आम सी बात, जहाँ हर शहर की गली में आपको ठेले पर कुछ ना कुछ मिल ही जाएगा।
इस खाने को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि यह सस्ता होता है और इसे खाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पढ़ते हैं। बच्चे सड़क के किनारे मिलने वाली चाट, गोलगप्पे, और भेलपुरी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह चाट उनके लिए सुरक्षित है, जिसे खाने के बाद भी वे स्वस्थ रहेंगे।
वयस्क इंसान का पाचन तंत्र बच्चों के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है। इसलिए वे तो ये सब खा सकते हैं लेकिन बच्चों का क्या वे तो अभी बहुत छोटे हैं और उन्हें बीमारियां होने का खतरा भी ज्यादा होता है।
इसलिए माता पिता को यह पता होना चाहिए कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा। तो आज हम आपको सड़क पर मिलने वाले खादय पदार्थ के नुकसान बताते हैं।

कच्ची सब्जियां का जोखिम
सड़क के किनारे चाट बेचने वाले अपने खाने को बनाने के लिए बाजार से कच्ची सब्ज़ियाँ खरीदते हैं, जाहिर सी बात है कि वे उस सब्ज़ी को कितने अच्छे से साफ़ करते हैं यह आपको नहीं पता है। और यही चीज़ फलों के साथ भी है। इसलिए अगली बार जब भी आप बाहर से कुछ खाने के लिए खरीदें तो यह जरुरी ध्यान रखें।

पका हुआ भोजन
पके हुए भोजन में पड़ने वाली सब्ज़ियाँ ख़राब हो सकती हैं, जैसे आलू और सेम। आलू को कैसे उबला जाता है और कैसे उसे पका कर किसी व्यंजन में डाला जाता है। इसका भी आपको ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आलू बहुत जल्दी ख़राब होने वाली सब्ज़ी है। और इसे जब आप अपने बच्चों को खिलाएंगे तो यह उनकी भी तबियत ख़राब करेंगें।

कच्चे दूध और दही से बचें
बच्चों को अक्सर चाट में पड़ने वाला दही बहुत पसंद आता है। लेकिन क्या आप ने कभी यह सोचा है कि चाट में पड़ने वाला दही ना जाने किस तरह से बनाया गया हो। यही नहीं बाजार में मिलने वाले मिल्क शेक्स से भी बचेंक्यों कि यह कई दिन पुराने भी हो सकते हैं।

दूषित पानी
सड़क के किनारे मिलने वाला खाना क्यों इतना ख़राब होता है, इसका मुख्य कारण है पानी। यह दुकानदार कहाँ का पानी इस्तेमाल करते हैं इसका किसी को भी पता नहीं होता है। और ये जिन उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं वह कितने साफ़ होते हैं। अगर हम ध्यान से देखें तो यह पता चलेगा कि वह सारे उपकरण कितने दिन से धोएं ही नहीं गए हैं।

खाने की सीमा तय करें
सड़क का खाना हमारे स्वास्थ के लिए इसलिए भी हानिकारक है क्योंकि हम उसे हद से ज्यादा खाते हैं। अगर आपका चाट खाने का मन है तो एक सीमा तक ही खाएं।



Click it and Unblock the Notifications