Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें किन कारणों से नहीं पीटना चाहिये अपने मासूम बच्चे को
क्या आप अपने बच्चों को मारते हैं और यह बोलने में गर्व महसूस करते हैं "मारपीट से बच्चा एक बेहतर इंसान बनता है!"?
तो आपको अपने आपको सही कर लेना चाहिए क्यूंकि समाज शास्त्र के अनुसार बच्चों पर मारपीट का गलत शारीरिक और भावनात्मक असर पड़ता है।
बच्चों का मन बहुत कोमल होता है, अगर आप उसे मारेंगे या धमकाएंगे तो वह आपको अपना साथी कभी नहीं समझेगा और आपसे अपनी बातें छुपाएगा। ऐसे ही कई और कारण हैं, जिनकी वजह से मां-बाप या टीचर को बच्चों पर हाथ नहीं उठाना चाहिये।

1. गलत सामाजिक आदर्श सिखाता है
मारपीट से आदर में कमी दिखती है। जब आप अपने बच्चे को मारते हैं तो आप उनके साथ इंसानों की तरह नहीं बल्कि किसी वस्तु की तरह पेश आते हैं। इसका बुरा असर हो सकता है और बच्चे सज़ा को दर्द के साथ जोड़ सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि प्यार भरे रिश्ते में भी मारपीट की जा सकती है।

2. यह धारणा बनाती है कि ताकतवर ही सही होता है
अगर आपको अपने बच्चे को कुछ समझाना है तो मारपीट बिल्कुल ही सही तरीका नहीं है क्यूंकि अगर आप बच्चे को उसकी गलती के लिए मारते हैं तो आप यह सीखा रहे हैं कि जो बड़ा या ताकतवर होता है वही हमेशा सही होता है।

3. यह सिखाता है कि बड़ों को बच्चों को मारने का अधिकार है
आपने सुना होगा कि बच्चे अपने बूढ़े माँ बाप को पीटते हैं। कितना घिनौना लगता है। है ना? इसलिये जब आप अपने बच्चे को मारते हैं तो आप उनके सामने यह जाता रहे हैं कि बड़े और ताकतवर छोटे और कमज़ोर को मार सकते हैं। अगर आप ऐसा अपने बच्चों में अनुशाशन लाने के लिए कर रहे हैं, यह सोचिये कि इसका तब क्या असर होगा जब वह बड़ा और आप बूढ़े हो जाएंगे।

4. उत्तेजना से हर समस्या का हल नहीं निकलता
मारपीट से यह भी दिखता है कि जीवन में हिंसा ही ज़्यादातर समस्याओं का समाधान है। मारपीट भी एक तरह का धौंस दिखाना है जिससे बच्चे यह सीखते हैं कि यह एक सही तरीका है जिससे वह अपना कोई भी काम करवा सकते हैं।

5. बच्चे के आत्मविश्वास पर असर पड़ता है
अगर आप अपने बच्चे में आत्मविश्वास देखना चाहते हैं तो मारपीट अच्छा उपाय नहीं है। जब वही लोग जिनको उन्हें बचाना चाहिए, उनको पीटते हैं तो बच्चा अपने ही अस्तित्व पर सवाल करने लगता है।

6. इससे मानसिक बीमारी भी हो सकती है
एक अध्ययन के अनुसार पता चला है कि जिन बच्चों को अनुशाशन सिखाने के लिए बचपन में मार पड़ी थी उनको जवानी में कई तरह की मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ा। इसलिए अगली बार जब आप अपने बच्चे को मारते हैं तो यह ज़रूर ध्यान रखें कि इसकी मनोवैज्ञानिक समस्या बाद में दिख सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
