Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन कारणों से न्यूबोर्न बेबी और बच्चों के पेट में होता है दर्द
बच्चों के पेट में दर्द होना यूं तो एक आम समस्या है और अलग अलग कारणों से होता है। कुछ गलत खाने से पेट में या इंफेक्शन की वजह से भी पेट में दर्द होने लगता है। कई बार होता है कि माता पिता को समझ नहीं आता है कि बच्चों में या नवजात शिशु में अचानक से पेट दर्द क्यूं हो रहा है।
अगर बच्चें 3 साल से बड़े है तो वो तो फिर भी बोलकर अपने दर्द को इजहार कर सकते हैं, लेकिन नवजात शिशुओं का क्या? वो तो दर्द के मारे पूरे रात और दिन बिलख ही सकते है। कभी कभी कुछ बच्चों में तो पेट दर्द चंद मिनटों में सही हो जाता है, लेकिन कुछ बच्चों में यह दर्द काफी दिनों तक रहता है। अगर बच्चों में पेट दर्द 24 घंटों से हो रहा है तो ज्यादा देर न करें जाकर डॉक्टर से मिलिए। वरना थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
आइए जानते है कि किन कारणों से बच्चों के पेट में दर्द होताहे।

1. पेट में गैस होना
यह एक सबसे आम समस्या है, जो हर एक बच्चे को होती है। यदि मां के खाने में ऐसा काई खाद्य पदार्थ आ गया है, जिसकी वजह से नवजात शिशु को पेट में गैस हो सकती है तथा पेट दर्द होने लगता है।

2. रोने की वजह से
कुछ नवजात शिशुओं में घंटो तक लगातार रोते ही रहते है। अत्यधिक रोने की वजह से अधिक मात्रा में हवा को निगलने के कारण भी उनको पेटदर्द हो सकता है।

3. फूड प्वाइजिंग
बच्चों में पेट दर्द का एक कारण फूड प्वाइजिंग भी होती है। कई बच्चों होते है जो छोटी उम्र में चौंक चूना और साबुन जैसी चीजें खाने लगते हैं। जिस वजह से उनमें मौजूद केमिकल्स पेट में पहुंचकर रिएक्शन करते हैं जिससे पेट में दर्द शुरु हो जाता है।

4. एसिडिटी
ऐसा जरुरी नहीं है कि एसिडिटी सिर्फ बड़ों में ही होती है। आजकल बच्चों को भी एसिडिटी होती है। कई बार खाद्य पदार्थ जैसे टॉमेटो सॉस, वसायुक्त पदार्थ तथा खट्टे फल अथवा खट्टे फलों के रस से एसिडिटी होती है और पेट दर्द की शिकायत होती है।

5. कब्ज
कई बार छोटों बच्चों में कब्ज की शिकायत हो जाती है। जिसके वजह से उनके पेट में दर्द होना शुरु हो जाता है। स्थिति बहुत असुविधाजनक हो जाती है, जिसकी वजह से अत्यंत गम्भीर रुप से पेट दर्द होने लगता है।

6. संक्रमण
बच्चें कई बार होता है कि कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते है। इस वजह से आंतों में संक्रमण हो जाता है जिसकी वजह से भी पेट दर्द होने लगता है। ज्यादात्तर बच्चें खाने से पहले सही तरीके से हाथ नहीं धोते है और इस वजह से संक्रमण हो जाता है।

7. पीरियड से पहले दर्द
कुछ लड़कियों में पीरियड शुरु होने से पहले ही दर्द होने लगता है। इसलिए पीरियड से ऐंठन और दर्द होने लगता है। जिन लड़कियों को पहली बार या दूसरी बार पीरियड आ रहा है उन्हें पीरियड के इस दर्द को सहन करने में काफी तकलीफ होती है।



Click it and Unblock the Notifications
