Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए क्या खिलाती है मॉम करीना अपने लाडले तैमूर को..

सैफ अली खान आगामी फिल्म में शेफ बनकर आ रहे हैं. जिसमें वह एक पॉपुलर शेफ का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने करियर के लिए फैमिली को वक्त नहीं दे पाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके लाडले तैमूर को खाने में क्या पसंद है? तैमूर जबसे पैदा हुए हैं हर किसी के फेवरेट बने हुए हैं
हर कोई जानना चाहता है कि वो क्या खाते हैं, कब हंसते हैं, कब रोते हैं, क्या पहनते हैं। इंटरव्यू में सैफ ने तैमूर से जुड़े कई राज खोले। उन्होंने कहा, फिल्म प्रेमोशन की वजह से मैं 3 दिन से तैमूर से मिल नहीं पाया। आइए जानते है तैमूर के डाइट प्लान और डेली रुटीन के बारे में।

नाशपती और कैरट खाना है पसंद
तैमूर के मनपसंद खाने के बारे में सैफ ने कहा, इन दिनों उन्हें मैस्ड नाशपती और कैरट पसंद है।
पहली बार उन्होंने जब दूध के बाद स्वादिष्ट खाना खाया तो उनके एक्प्रेशन देखने लायक थे। हम तैमूर को दाल और मिक्स आलू देते हैं। उन्हें यह डिश बेहद पसंद है, उन्हें खाना खिलाना भी एक मजेदार टास्क है।

हैवी खाना शुरु कर दिया है
सैफ और करीना कोशिश करते हैं कि दोनों में से कोई एक तैमूर के साथ रहे। सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं तैमूर को सुबह 7 बजे से उठाना शुरू कर देता हूं। उसके बाद वह अपना खाना खत्म करता है। आजकल तैमूर ने हैवी खाना लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान हम 20 मिनट साथ बिताते हैं।

भजन से शुरु होता है तैमूर का दिन
इस बीच मैं तैमूर को कुछ पढ़कर सुनाता हूं, कभी गाने या नर्सरी राइमिंग। तैमूर के दिन की शुरूआत आरती सुनने से होती है, यह उसकी नैनी का आइडिया है। अगर मैं रात को 8 बजे तक घर आ जाता हूं तो वह उठा होता है। फिर हम 20 मिनट साथ में बिताते हैं। तैमूर का दिन भजन से शुरू होता है और चोपिन से खत्म।

अकेले नहीं छोड़ते है सैफ और करीना तैमूर को
हाल ही में उन्होंने फिल्म शेफ के ट्रेलर लॉन्च पर तैमूर के साथ समय बिताने पर कहा था कि जब मैं काम करता हूं, तो 7-7 की शिफ्ट करना पसंद करता हूं। ताकि मैं अपने बच्चे को सुबह और शाम को देख सकूं। करीना और मैं अपने काम को बैलेंस कर चलते हैं। इस वजह से दोनों एक-दूसरे की गैरमौजूदगी में तैमूर के साथ रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
