Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या बच्चों के लिए नुकसानदायक होती है कैचअप ?
हम सभी के मन में ये सवाल रहता है कि कैचअप सेहत के लिए फायदेमंद होती है या हानिकारक। टोस्ट, बर्गर, सलाद, ब्रेड और फ्राइस का स्वाद कैचअप के बिना अधूरा सा लगता है। कैचअप के साथ इन फूड्स को खाने का मज़ा ही कुछ और होता है।
बहुत से लोगों को लगता है कि कैचअप फायदेमंद होती है। कैचअप में सबसे ज्यादा टमाटर का प्रयोग होता है इसलिए हम सभी को लगता है कि टमाटर पूरी तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन अपने बच्चों को बहुत अधिक मात्रा में कैचअप खाने ना दें।
कैचअप का ज्यादा या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। जानिए कि सेहत को कैचअप किस तरह नुकसान पहुंचाती है।

चीनी की मात्रा
कैचअप में 25 प्रतिशत शुगर होता है। कैचअप का स्वाद तो बहुत बढिया होता है लेकिन इसमें अत्यधिक चीनी की मात्रा इसे आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक बना देती है। बच्चों को अन्य स्रोतों से भी शुगर मिल जाती है इसलिए उन्हें कैचअप कम ही खानी चाहिए। कमर्शियल कैचअप में बहुत ज्यादा शुगर की मात्रा होती है।

बच्चों को होता है कैचअप से प्यार
कैचअप के स्वाद की वजह से बच्चों को इसकी आदत हो जाती है। आगे चलकर इस वजह से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।

सोडियम की मात्रा
कैचअप में एक और कमी होती है और वो ये है कि इसमें सोडियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। बच्चों को अन्य स्रोतों से भी सोडियम मिल जाता है। कैचअप कम मात्रा में खाएंगें तो आपके लिए ही बेहतर होगा।

फ्रूक्टोस कॉर्न सिरप का बढ़ना
कैचअप खाने से ये खतरा भी बढ़ जाता है। अधिकतर कैचअप में फ्रूक्टोस कॉर्न सिरप की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो डायबिटीज़ और मोटापे का कारण बनता है। अपने बच्चे को ऐसी खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए उसे कैचअप का सेवन कम ही करने दें।
अगर आपका बच्चा सुबह के समय नाश्ते में टोस्ट के साथ भी कैचअप खाता है तो उसे अन्य कई रोग होने का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

क्या सेहतमंद होती है कैचअप ?
नहीं, ऐसा बिलकुल नहीं है कैचअप नुकसानदायक होती है। अपने बच्चे को कैचअप का स्वाद अच्छी तरह से इंजॉय करने दें। बड़े होने पर उन्हें खुद ही समझ आ जाएगा कि कैचअप का सेवन करना उनके लिए कितना फायदेमंद और नुकसानदायक है।



Click it and Unblock the Notifications
