Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इन टिप्स की मदद से बच्चों की राइटिंग में लाएं सुधार
बच्चों को होमवर्क करवाते समय अधिकांश अभिभावक बच्चों की हैंडराइटिंग को लेकर परेशान रहते हैं। बच्चों की यही गंदी हैंडराइटिंग एग्जाम टाइम में उनके नंबर कटवा देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे ने जवाब तो सही लिखा है, लेकिन जवाब की राइटिंग और प्रेजेंटेशन इतना गंदा होता है कि टीचर को समझ नहीं आता। इस कारण अभिभावक बच्चों को बार-बार डिक्टेशन करवाते हैं ताकि बच्चा सही तरीके से लिखना सीख सके।
आप भी अभिभावक होने के नाते इसी समस्या से गुजर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स लाए हैं, जिनकी मदद से आप बच्चे की राइटिंग और एग्जाम में लिखे जाने वाले जवाबों के प्रेजेंटेशन में सुधार ला सकते हैं।

महत्वपूर्ण है अच्छी हैंडराइटिंग
साफ सुथरी और अच्छी हैंडराइटिंग बच्चों के लिए इसलिए जरूरी है ताकि टीचर अच्छे से समझ सके कि लिखा क्या है। काम को सही तरीके से पेश किया जाना बहुत मायने रखता है। बच्चों को अच्छी राइटिंग के साथ सवालों के जबाव का सही तरीके से प्रेजेंटेशन भी सिखाना उनके एकेडमिक ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों को अच्छी राइटिंग और बेहतर प्रेजेंटेशन का महत्व समझाएं।

सही हो पकड़
हैंडराइटिंग को सुधारने का सबसे पहला टिप यही है कि बच्चों को सही तरीके से पेंसिल या पेन पकड़ना सिखाया जाए। पेंसिल या पेन हमेशा अंगुठे और उसके पास वाली अंगुली के बीच से आराम से पकड़ी जानी चाहिए। साथ ही इन दिनों बाजार में बहुती सी ऐसी पेंसिल्स हैं, जिनकी डिजाइन खासकर बच्चों की सही ग्रिप के लिए बनाई गई है।

राइटिंग में हो फन
एक ही लाइन को बार-बार लिखना बच्चों को बोरिंग लगता है। बच्चे बहुत जल्दी लिखने से विचलित होने लगते है। ऐसे में होमवर्क करवाते समय राइटिंग सुधारने के लिए उन्हें बार-बार प्रोत्साहित करते रहें। इसी के साथ आप चाहें तो राइटिंग में फन को जोड़ने के लिए बच्चों के साथ हैंगमैन, क्रॉसवर्ड या फिर फ्री हैंड लिखने के लिए बोल सकते हैं। राइटिंग में फन जोड़ने के लिए आप बच्चों को स्केच पेन या फिर गिल्टर पेन भी दे सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो कुछ भी ऐसी एक्टिविटी जो बच्चों की स्किल को बेहतर बनाए।

रखें धैर्य
मां बाप के लिए जरूरी है कि बच्चों के साथ धैर्य रखें और उन पर ज्यादा प्रेशर न बनाएं। होमवर्क करते समय अगर बच्चे ज्यादा गलतियां कर रहे हैं तो उन्हें छोटे-छोटे ब्रेक दें। धीरे-धीरे छोटे-छोटे स्टेप लेकर आगे बढ़े और ध्यान रखें कि राइटिंग एकदम से नहीं सुधरेगी। इसलिए बच्चे को पूरा वक्त दें कि वह अपनी लेखनी में सुधार कर सके।

अभ्यास है जरूरी
किसी भी चीज को सीखने के लिए अभ्यास बहुत जरूरी है। राइटिंग के मामले में तो जितना अभ्यास उतना ही बेहतर होता है। आप चाहें तो बच्चों को कलर गाइडलाइन्स के जरिए भी अभ्यास करवा सकते हैं जिसमें लाइन को कलर वाले हाइलाइटर से कलर कर दिया जाता है। ताकि बच्चे को सही साइज, स्पेस और फॉर्मेशन का अच्छे से पता चल सके।

न करें तुलना
बात जब हैंडराइटिंग की हो तो अभ्यास और धैर्य दोनों ही जरूरी है। साथ ही माता पिता को यह समझना बहुत जरूरी है कि हर बच्चा अपने आप में अलग होता है इसलिए कभी भी अपने बच्चे पर बेहतर बनने के लिए दबाव न बनाएं। किसी और बच्चे के साथ उसकी तुलना करने के बजाए उसे साफ सुथरी राइटिंग का महत्व समझाएं और उसे प्रोत्साहित करें।



Click it and Unblock the Notifications
