Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों की कोमल स्किन के लिए सनस्क्रीन कितना है सुरक्षित, जानिए
गर्मी का मौसम आता है, तो सनस्क्रीन हम सभी की स्किन का सबसे अच्छा साथी बन जाता है। सनस्क्रीन के फायदों से तो हम सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं। खासतौर से, गर्मी के दिनों में जब सूरज काफी तेज होता है, तो ऐसे में स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन का उपयोग करना बेहद आवश्यक हो जाता है। आमतौर पर, पुरूष व स्त्रियां तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपनी स्किन पर करते हैं। लेकिन क्या बच्चों को भी वयस्कों की तरह सनस्क्रीन की ज़रूरत होती है? दरअसल, वे बहुत समय बाहर, धूप में, खेलते हुए बिताते हैं। इनकी त्वचा कोमल होती है और इसे देखभाल की भी जरूरत होती है। ऐसे में इनकी स्किन पर सनस्क्रीन लगाना कितना उचित है और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही कुछ जरूरी बातों के बारे में त्वचा विशेषज्ञ डॉ जयश्री शरद ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है। जानिए इस लेख में-

• त्वचा विशेषज्ञ डॉ जयश्री शरद बताती हैं कि छह महीने से अधिक उम्र के बच्चों की स्किन पर फिजिकल और केमिकल सनस्क्रीन लगाया जा सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखें कि वह एफडीए-अप्रूव्ड हो और बच्चे की स्किन पर कोमल हो।
• जब आप बच्चों के लिए सनस्क्रीन का चयन कर रहे हैं तो ऐसे में आप ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन को चुनें। यह स्किन को यूवीए और यूवीबी दोनों किरणों से बचाता है।
• सनस्की्रन का चयन करते समय एसपीएफ पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। आमतौर पर बच्चों के लिए सही एसपीएफ़ की तलाश करना पैरेंट्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन डॉ जयश्री शरद बताती हैं कि आप बच्चे के लिए 15-30 एसपीएफ़ चुन सकते हैं।
• सुनिश्चित करें कि आप बच्चों को जो सनस्क्रीन दे रहे हैं वह आंखों को परेशान न करे। सावधान रहें, कभी-कभी, बच्चे गलती से अपनी आंखों में थोड़ा सा सनस्क्रीन लगा सकते हैं। इसलिए, उन्हें इसे सही तरह से इस्तेमाल करना सिखाएं।
• आप अपने बच्चों के लिए जो सनस्क्रीन खरीदते हैं, वह वाटर-रेसिस्टेंट होना चाहिए। यह खासतौर पर तब बच्चे के लिए मददगार होगा, जब बच्चे खेलने के लिए बाहर जाएंगे और पसीना बहाएंगे या फिर स्विमिंग आदि करेंगे। वाटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन तब भी उनकी स्किन पर होगा।
• यह सलाह दी जाती है कि आप ऑक्सीबेनज़ोन वाले सनस्क्रीन से बचें, खासकर बच्चों पर इसे लगाना अवॉयड करना चाहिए।
• बच्चों की स्किन की बेहतर प्रोटेक्शन के लिए सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही पर्याप्त नहीं है। इसके साथ-साथ उन्हें चौड़ी टोपी और ढके हुए कपड़े भी पहनाएं।
• यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि छह महीने से कम उम्र के शिशुओं की स्किन पर सनस्क्रीन लगाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
