Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इन होममेड ड्रिंक्स की मदद से बच्चे को बनाएं एनर्जेटिक
यूं तो बच्चों का एनर्जी लेवल बड़ों के मुकाबले में काफी अधिक होता है। लेकिन उन्हें अपनी दिनभर की एक्टिविटी करने के लिए बड़ों से कहीं अधिक एनर्जी की जरूरत होती है। पढ़ाई से लेकर खेल-कूद और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज को सही तरह से पूरा करने के लिए काफी एनर्जी की जरूरत होती है। कई बार बच्चे खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उनके खानपान पर ध्यान दें। आप उनके एनर्जी लेवल को बरकरार रखने के लिए उन्हें कुछ होममेड ड्रिंक्स बनाकर दे सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ होममेड ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं-

बनाएं सेब और गाजर की स्मूदी
ठंड के मौसम में गाजर का सेवन बच्चों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप उनके एनर्जी लेवल को बरकरार रखना चाहिए। इस ड्रिंक का बनाने के आपको सेब व गाजर के अलावा दही की जरूरत होती है। आप आधा कप गाजर का रस और 1/2 कप सेब के रस के साथ-साथ दही को अच्छी तरह ब्लेंड करें। अब आप इसे छानकर सर्व करें।
केले से बनाएं ड्रिंक
केले को एक सुपर फ्रूट माना जाता है। यह बच्चों को एनर्जेटिक बनाए रखने में मददगार है। आप बच्चे के लिए बनाना स्मूदी बनाने के लिए 3 बड़े पके केले, 1 टेबल स्पून व्हीट ग्रास पाउडर और 2 कप ठंडे पानी को तब तक ब्लेंड करना है जब तक यह स्मूद न हो जाए। आप इसे बच्चे को पीने के लिए दें। इस एनर्जी ड्रिंक से बच्चों को पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी12 जैसे मिनरल्स मिलते हैं।
नट्स व सीड्स से बनाएं ड्रिंक
आप बच्चे को अपने दिन की शुरुआत में इस मॉर्निंग स्टार्टर एनर्जी ड्रिंक को बना सकती हैं। इसके लिए आप 1 केला, 2 चम्मच बादाम पाउडर, 1/2 कप सादा दही, 1 कप दूध, 1 चम्मच भुने हुए अलसी के बीज के साथ तैयार करें। आप इस ड्रिंक को गिलास में डालें और बच्चे को पीने के लिए दें।
ऑरेंज की मदद से बनाएं ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप आधा कप संतरे का रस, 2/3 स्ट्रॉबेरी, एक केला, आधा कप सादा दही, 1 चम्मच शहद को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। आप इस ड्रिंक को बच्चों को पीने के लिए दें। यह उन्हें पीने में भी काफी डिलिशियस लगेगी।
गाजर और संतरे से बनाएं ड्रिंक
एक एक ऐसा एनर्जी ड्रिंक है, जो बच्चों को भी काफी डिलिशियस लगता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 कप गाजर का रस और 1 कप संतरे के रस को अच्छी तरह मिक्स करें। इस ड्रिंक को पीने से बच्चों की थकान दूर हो जाती है।
बच्चों के लिए बनाएं मिक्स्ड फ्रूट स्मूदी
यह एक ऐसी एनर्जी ड्रिंक है, जो बच्चों के लिए बेहद ही लाभकारी है। मिक्स्ड फ्रूट स्मूदी बनाते समय आप बच्चे के टेस्ट व पसंद को ध्यान में रखें। इस स्मूदी को बनाने के आप कीवी, सेब, टमाटर, आड़ू और केला जैसे फलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंड कर लें। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें 1 चम्मच शहद मिलाया जा सकता है। इस स्मूदी से बच्चे को कई तरह के विटामिन्स व मिनरल्स मिलते हैं और उनका एनर्जी लेवल बना रहता है।
बेरीज की मदद से बनाएं ड्रिंक
बेरीज बेहतर पाचन में मदद करते हैं क्योंकि वे फाइबर से भरपूर होते हैं। आप बच्चे को कई तरह की बेरीज से मिक्स करके एक ड्रिंक तैयार करें। इसके लिए आप क्रैनबेरी, रसभरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी के साथ 1 चम्मच नींबू का रस, 1 केला, 1/2 कप सेब का रस व शहद डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। सभी सामग्रियों को तब तक अच्छी तरह से मिक्स करें, जब तक कि वह स्मूद ना हो जाए। फिर आप इसे बच्चे को पीने के लिए दें।



Click it and Unblock the Notifications
