Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
प्रेगनेंसी की जर्नी बनाना चाहते है स्मूद, तो तीनों ट्राइमेस्टर में फॉलो करें ये डाइट प्लान
Pregnancy Diet : प्रेगनेंसी को तीन बराबर चरणों में बांटा गया है। प्रत्येक चरण तीन महीने का होता है। मेडिकल की भाषा में इन तीनों चरणों को पहली तिमाही (First Trimester), दूसरी तिमाही (Second Trimester) और तीसरी तिमाही (Third Trimester) के नाम से जाना जाता है। इन तीनों ट्राइमेस्टर में गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान में बदलाव करना पड़ता है।
लेकिन जब एक महिला प्रेगनेंट होती है तो उसे सलाह देने वाले लोगों की कमी नहीं होती। जो उसे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए को लेकर असमंजस की स्थिति में ड़ाल देते है। खैर आपकी इसी समस्या का हल निकालते हुए यहां हम आपको तीनों ट्राइमेस्टर का डाइट प्लान बताने जा रहे है।

प्रेगनेंसी के फर्स्ट ट्राइमेस्टर का डाइट प्लान
किसी भी महिला के लिए प्रेगनेंसी के शुरूआती तीन महीने बहुत महत्वपूर्ण होते है। जिसमें आपको उठने- बैठने, चलने-फिरने और खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। इन शुरुआती महीनों में, एक महिला को मतली, घबराहट और उल्टी का अनुभव होता है। ऐसे में ये जरूरी है कि भोजन सादा होना चाहिए। नाश्ते की बात करें तो फ्रूट जैम के साथ टोस्ट एक ड्राई ब्रेकफास्ट ऑप्शन है जो आपके शरीर को दिन भर के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करेगा। इस समय एक दिन में तीन बार भोजन करने का लक्ष्य रखें, साथ ही एक या दो स्नैक्स भी खाएं। कीवी, संतरा, जामुन और मौसमी जैसे खट्टे फल रोजाना खाए। इसके अलावा आयरन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट जैसे पनीर, साबुत अनाज, बीन्स, किशमिश, खजूर लें।
फर्स्ट ट्राइमेस्टर में क्या ना खाए
इस समय ज्यादा स्पाइसी खाना ना खाए। इससे एसिडिटी हो सकती है और गैस से राहत पाने के लिए आपको दवाओं पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
प्रेगनेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर का डाइट प्लान
प्रेगनेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में स्थिति पहले से बेहतर हो जाती है। जिसमें भूख पहले से कई ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन ये जरूरी है कि इन तीनों में एक साथ बैठकर खाने बजाय थोड़ा-थोड़ा और बैलेंस डाइट का ऑप्शन चुनना चाहिए। इससे लंबे समय तक पेट भरा रहने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए, आप लंच या डिनर में अनाज या दाल या सब्जियों के साथ चपाती और चावल का कॉम्बो ले सकते हैं। आप साइड में सलाद भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप छाछ और शेक पी सकते हैं। यदि आवश्यक हो, तो डॉक्टर आपको प्रोटीन पाउडर लिख सकते हैं। इस समय जितना हो सकें वॉक करें और कुछ ना कुछ फिजिकल एक्टिविटी करते रहे।
दूसरे ट्राइमेस्टर में क्या ना खाए
इस समय आपको हैवी फूड खाने से बचना चाहिए। खाने के बीच कम से कम छह से आठ घंटे तक का ब्रेक लें।
प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर का डाइट प्लान
प्रेगनेंसी का तीसरा ट्राइमेस्टर 28 सप्ताह के बाद शुरू होता है। इस समय आपको दिन में कम से कम तीन बार भोजन फर्श पर करना चाहिए। आपको चटाई या कालीन पर पैरों को क्रॉस करके बैठना चाहिए। यह शरीर के लिए एक व्यायाम की तरह है, जो आपकी पेल्विस मसल्स के लिए काम करता है और पाचन में सुधार करता है। इस समय शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको ढेर सारा पानी और खूब सारे तरल पदार्थ पीने चाहिए। गर्मी के मौसम में दिन में दो बार दूध या छाछ लें। आप जूस भी पी सकते हैं या फ्रूटस पर चाट मसाला या नमक छिड़क कर भी खा सकते हैं।
तीसरे ट्राइमेस्टर में क्या ना खाए
आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक्स नहीं पीना चाहिए क्योंकि उनमें जीरो कैलोरी होती है और प्रेगनेंट महिला के लिए उनकी कोई न्यूट्रीशन वेल्यू नहीं होती है। वैसे अगर आपको इस समय एसिडिटी की समस्या है तो आप खट्टे पेय पदार्थ पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
