Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Myths Vs Facts: कॉपर-टी प्रेगनेंसी रोकने का सबसे सुरक्षित तरीका है, जानें कॉपर-टी से जुड़ी ये 6 अफवाहों का सच
Myths and Facts About Copper-T : कॉपर इंट्रायूट्राइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस को कॉपर-टी कहते हैं। यह T की शेप में एक प्लास्टिक का डिवाइस होता है जिसे डॉक्टर गर्भाशय के अंदर फिट कर देते हैं। गर्भ को ठहरने से रोकने के लिए कॉपर टी एक अच्छा विकल्प माना जाता हैं। अगर आप गर्भ धारण नही करना चाहते हैं, तो आपको गर्भ निरोधक के रूप में कॉपर टी लगाना चाहिए। यह सबसे अच्छा और बेस्ट साधन माना जाता हैं।
दो बच्चो में उम्र का अंतर रखने के लिए भी कॉपर टी का काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। कॉपर टी एक बार लगवाने के बाद जब आप बच्चा चाहते हैं। उस समय कॉपर टी निकाल सकते है। कॉपर टी लगाने का काम किसी मेडिकल डॉक्टर का होता हैं।

मिथक: कॉपर टी लगवाने में दर्द होता है
फैक्ट: जी नहीं कॉपर टी लगाते समय आपको किसी भी प्रकार का दर्द नही होता हैं। यह एक साधारण और आसान प्रक्रिया होती हैं। जो एक्सपर्ट डॉक्टर के द्वारा की जाती हैं। इसलिए कॉपर टी लगाते समय आपको कोई भी दर्द नही होता हैं
मिथक: कॉपर टी लगवाने के बाद कोई साइडइफेक्ट नहीं होते है?
फैक्ट: कॉपर-टी लगवाने के बाद आपको ऐसा महसूस नहीं होगा कि आपने इसे लगवाया है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान मरोड़ और अधिक ब्लीडिंग हो सकती है। आपके पीरियड्स के पैटर्न में कुछ बदलाव हो सकता है। इसे लगवाने के बाद पहले कुछ महीनों में दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है। कुछ महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में ऐंठन और कमर दर्द महसूस हो सकता है। अगर कॉपर टी गलत तरीके से लगाया गया हो तो योनि में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
मिथक: कॉपर टी लगवाने के बाद गर्भ नहीं ठहरता है?
फैक्ट: अगर आपको लगता है कि कॉपर टी प्रेगनेंसी को रोकने का सबसे असददार तरीका है, तो कुछ हद तक ये सही भी है और नहीं भी। एक साल के लिए 100 में से केवल 1 महिला में कॉपर-टी का फेलियर रेट देखा गया है। इसका मतलब है कि एक साल में 100 में से सिर्फ एक महिला के कॉपर-टी लगवाने के बाद गर्भवती होने के चांसेस होते हैं।
मिथक: कॉपर टी लगाने के बाद ये अपनी जगह से खिसकती नहीं है?
फैक्ट: इसके अलावा कॉपर टी यदि अपनी जगह से खिसक जाए। हैवी पीरियड्स के दौरान कॉपर-टी खून के साथ शरीर से बाहर आ जाए। इसके अलावा कॉपर-टी एक्सपायर हो जाए, तो इन सभी स्थितियों में गर्भ ठहरने की संभावना रहती है। 1000 में से एक महिला में आईयूडी से गर्भाशय की दीवार में छेद हो सकता है और ये गर्भाशय से बाहर आ सकती है। इसे फिर सर्जरी से निकालना पड़ता है।
मिथक: कॉपर-टी लगवाने से फर्टिलिटी पर असर पड़ता है?
फैक्ट: कॉपर-टी हटवाने के तुरंत बाद आप कंसीव करने के लिए ट्राई कर सकती हैं। यंग कपल 4 से 6 महीने में कंसीव कर सकते हैं। लगभग 85 से 90 पर्सेंट कपल्स एक साल के अंदर कंसीव कर लेते हैं।
मिथक: कॉपर-टी लगवाने से सेक्सुअल लाइफ इफेक्ट होती है?
फैक्ट: कॉपर-टी से सेक्सुअल लाइफ में इफेक्ट होती है, ये महज एक अफवाह है। इसकी वजह से आपको रोजमर्रा के काम करने और सेक्स में कोई दिक्कत नहीं आती है।
कॉपर-टी निकालने के बाद फर्टिलिटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। कॉपर-टी निकालने के बाद कुछ महिलाओं के मासिक चक्र में बदलाव आ सकता है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, ये बदलाव अस्थायी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
