Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के तरीके
मां बनना बड़ा ही सुखद एहसास होता है, लेकिन उसके बाद जब शरीर भारी हो जाता है तब बड़ी परेशानी होती है। आप बहुत प्रयास करती हैं कि आपका वजन कम हो जाए लेकिन आपको केवल नाकामयाबी के और कुछ हाथ नहीं लगता। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में परिवर्तन ला कर रेगुलर एक्सरसाइज करें तो जरुर फरक पडे़गा।
आपको ध्यान में रखना होगा कि वजन तुरंत नहीं घटेगा बल्कि इसके लिये कुछ महीने लगेंगे। आपको हर हफ्ते का प्लान बना कर चलना होगा, कि आप हर हफ्ते कम से कम 1 किलो वजन तो कम कर के ही रहेंगी। अगर आप ऐसा करने में कामयाब रहीं तो आप अपना वजन 6-8 महीने में ही कम कर लेंगी। अगर आपकी डिलवरी आपरेशन से हुई है, तो इस मामले में आपको अपने डॉक्टर से सलाह ले कर वजन कम करने की सोचनी चाहिये।

यहां पर कुछ तरीके दिये गए हैं, जिनको आजमा कर आप अपने वजन पर काबू पा सकती हैं-
1. कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरु करने से पहले हमेशा अपनी डॉक्टर की सलाह लें।
2. रोजाना 10 से 12 ग्लास पानी कम से कम पिएं।
3. स्नैक में हमेशा पौष्टिक चीज़ खाएं जैसे, किशमिश, पॉपकार्न, गेहूं के बिस्कुट और खूब सारे मेवे।
4. साबुत अनाज से बना ब्रेड, पास्ता आदि खाएं ना कि सफेद ब्रेड।
5. कभी भी बाजार के उन प्रोडक्ट्स से प्रभावित ना हों , जिसपे नॉन फैट लिखा हो। ज्यादातर प्रोडक्ट में कैलोरीज़ और मोटापा बढाने वाले तत्व मिले होते हैं।
6. अपने आपको फास्ट फूड और सड़क किनारे का भोजन खाने से बचाएं।
7. डिलवरी के बाद हमेशा लाइट एक्सरसाइज से शुरुआत करनी चाहिये। अपने बच्चे को रोजाना 10 मिनट की वॉक पर ले कर जाएं और धीरे-धीरे अपनी वॉक को 10 मिनट से 20 मिनट की करें। इससे आपका बच्चा भी खुश रहेगा और आपकी वॉक भी हो जाएगी।
8. अगर आप ने ऑफिस जाना शुरु कर दिया है तो अपनी कार या स्कूटी को पार्किंग वाली जगह से कुछ दूर पर खड़ा करें और पैदल चलना शुरु करें। इसके अलावा लिफ्ट लेने की बजाए हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करें।
9. ब्रेस्टफीडिंग करवाने से 500 कैलोरी रोजाना बर्न होती है। इसलिये अगर आप अपने शिशु को ज्यादा देर तक स्तनपान करवाएंगी, आपकी कैलोरी उतनी ही ज्यादा बर्न होगी।



Click it and Unblock the Notifications
