Latest Updates
-
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
इन 7 प्राकृतिक तरीके से जानिये कि आप गर्भवती हैं या नहीं

कई बार ऐसा होता है कि मासिक धर्म न आने पर भी महिलायें यह निश्चित नहीं कर पाती कि वे गर्भवती हैं या नहीं क्योंकि मासिक धर्म न आने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं जैसे तनाव, हार्मोंस में असंतुलन, उचित आहार न लेना आदि।
तो यदि कोई स्त्री पूर्ण रूप से अपनी गर्भावस्था के बारे में निश्चित होना चाहती है तो उसे टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए। गर्भावस्था के लिए कई प्रकार के टेस्ट उपलब्ध हैं जैसे यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट आदि जो यह बात निश्चित करने में सहायक होते हैं कि स्त्री गर्भवती है या नहीं।
टेस्ट: ये टेस्ट बहुत सटीक हैं तथा ब्लड में एचसीजी हार्मोन स्तर का पता लगाने में सहायक होते हैं, ताकि गर्भावस्था की पुष्टि हो सके। हालाँकि कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके हैं जिससे आप घर पर ही पता लगा सकती हैं कि आप गर्भवती हैं अथवा नहीं। यदि आप इंतज़ार नहीं कर सकती तथा खुशखबरी जानने के लिए उत्सुक हैं तो आगे पढ़ें।

1. डंडेलिओन (सिंहपर्णी) की पत्तियां:
एक बर्तन में सिंहपर्णी की पत्तियां लें। उस पर पेशाब करें तथा उसे 10 मिनिट के लिए छोड़ दें। यदि आपके पेशाब करने के बाद पत्तियों पर लाल रंग के दाने आते हैं तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती हैं।

2. टूथपेस्ट:
एक बर्तन में टूथपेस्ट और यूरिन मिलाएं। यदि कुछ मिनिट बाद टूथपेस्ट झागदार और नीले रंग की हो जाती है तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती है।

3. विनेगर:
एक बर्तन में यूरिन और विनेगर मिलाएं। यदि कुछ मिनिट बाद विनेगर का रंग बदल जाता है तो इसका अर्थ है कि आप मां बनने वाली हैं।

4. गेहूं और जौ का मिश्रण:
एक बर्तन में गेहूं और जौ मिलाएं तथा उसमें यूरिन मिलाएं। यदि एक दिन बाद ये अंकुरित हो जाते हैं तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती हैं।

5. शुगर टेस्ट:
एक कटोरे में कुछ चीनी लें। इसमें सुबह की पहली यूरिन मिलाएं क्योंकि सुबह के समय आपकी यूरिन अधिक सांद्र होती है। यदि शक्कर घुलने के बजाय गुच्छों के रूप में जम जाती है तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती है।

6. यूरिन कलेक्शन टेस्ट:
चपटी सतह वाले कांच के एक गिलास में यूरिन लें। इसे कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। यदि एकत्रित की गयी यूरिन पर एक सफ़ेद परत बन जाती है तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती हैं।

7. साबुन:
एक बर्तन में अपनी यूरिन (पेशाब) और साबुन मिलाएं। यदि साबुन में झाग और बुलबुले आते हैं तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती है।

सलाह :
कृपया ध्यान दें कि ऊपर बताए गए प्राकृतिक गर्भावस्था टेस्ट में से कोई भी टेस्ट 100% सही नहीं है। गर्भावस्था की सही पुष्टि के लिए किसी डॉक्टर की सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
