Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
डिलिवरी के बाद जीरे का पानी पीने से कई बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
जब आप मां बन जाती हैं तो आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। कई चीजें ऐसी हैं जिनके इस्तेमाल से आप घर पर ही बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपने लिए खाने पीने की अच्छी चीजों का इंतेजाम कर सकती है।
घर में पाए जाने वाले ऐसे तमाम चीजों में एक नाम जीरे का भी आता है। जीरा में वो तमाम खूबियां मौजूद होती हैं जो आपके स्वास्थ्य को सही रखने के लिए काफी है।
आइए जानते हैं कि जीरे के पानी की वजह से गर्भावस्था के बाद होने वाली किन-किन दिक्कतों से बचा जा सकता है।

अगर पर्याप्त दूध नहीं बन रहा है
गर्भावस्था के बाद ये सबसे आम समस्या है। अक्सर देखा जाता है की माओं में दूध ना बनने की समस्या परेशान करती रहती है।
ऐसे में आपके लिए जीरे का पानी वरदान है। इसके नियमित सेवन से दूध बनने लगता है।

एनीमिया की शिकायत रहती है
गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की समस्या होना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसा तब होता है जब आपके शरीर में खून की कमी हो जाती है।
ऐसे में जीरे का पानी पीकर खून की कमी से बचा जा सकता है।

बीपी की समस्या
डिलिवरी के बाद आपको बीपी की समस्या हो सकती है। इसलिए आप जीरे के पानी का सेवन जरूर करें ये आपको दिल की बिमारियों और बीपी से बचाता है।

वजन बढ़ने से रोकता है
ये अक्सर देखने में आता है कि गर्भावस्था में महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ऐसे में जीरे के पानी का सेवन करने से आपका फैट नहीं बढ़ता है।
अगर आपका वजन बढ़ चुका है तो ये आपके फैट को कम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
