Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
OMG.. तो इस तरह करीना ने किया प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम
करीना कपूर खान ने कैसे किया प्रेंग्नेंसी के बाद वजन कम आइये जानते हैं।
करीना कपूर खान को केवल दो महीने हुए हैं अपने बेटे तैमूर को जन्म दिए हुए। लेकिन दो महीने में ही वो पहले जैसी स्लिम दिखने लगी हैं। यही नहीं प्रेग्नेंसी के बाद से उनके चहरे की चमक और बढ़ गयी है। करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान 18 किलो वजन बढ़ाया था। उनका यह भी कहना है कि उन्हों ने उतना ही वजन जितना वे आराम से कम कर सकती थी।
इसीलिए आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें इतनी जल्दी वजन कम करने की तारीफ कर रही है और सब जानना चाहते हैं। आखिर कैसे उन्होंने इतनी जल्दी वजन कम किया है।हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो अपने पुराने साइज में आ जाएंगी। लेकिन ऐसा रातों रात तो नहीं हो सकता है इसलिए वो अपने वजन को सही तरीके से और आराम से कम करेंगी।
करीना कपूर खान ने कैसे किया प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम आइये जानते हैं।

एक गिलास दूध
करीना कपूर खान अपने शरीर को तंदुरस्त रखने के लिए एक बड़ा गिलास दूध पीती हैं। क्योंकि प्रेग्नेंसी से पहले और बाद में शरीर अपना कैल्शियम खो देता है और दूध ही है जो उस कमी को पूरी करता है। करीना के का मानना है कि एक गिलास दूध का मतलब है कि आपने पुराने साइज में आ रही हैं।

पानी
करीना हर दिन 8 से 10 गिलास उबला हुआ पानी पीती हैं। प्री और पोस्ट प्रेगनेंसी के समय में पानी की आवश्यकता होती है तो करीना की तरह पानी पीना शुरू कर दें और अपने शरीर को फिट रखें।

योग
करीना काफी सालों से योग करती आ रही हैं। उनका कहना है कि योग मन, शरीर और स्वास्थ्य को संतुलित करता है। करीना शरीर के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए वॉर्म अप, पॉवर योग, सूर्य नमस्कार, और श्वास व्यायाम करती हैं।

हरी सब्ज़ियां
करीना कपूर खान पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी हैं। वो अपने नाश्ते , दोपहर और रात के भोजन में सिर्फ शाकाहारी भोजन करती हैं जैसे मूसली, पनीर, रोटी, पराठा, सोया दूध, दाल, सलाद और सूप। यह सब उनके शरीर को स्वस्थ और वजन कम करने में मदद करता है।

हर दो घंटे में नाश्ता
नाश्ता शरीर को शक्ति देता है। लेकिन अक्सर हम लोग तली हुई चीज़ें खाते हैं। लेकिन करीना कपूर नाश्ते में प्रोटीन शेक या फल खाती हैं। इन सब से उन्हें ऊर्जा मिलती है और वजन कम करने में मदद।

कार्डियो
योग और शाकाहारी आहार के साथ करीना वजन कम करने के लिए कार्डियो करती हैं। इससे उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

वॉक
तैमूर के पैदा होने के बाद करीना के वॉक करना शुरू किया था क्योंकि पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद तुरंत व्यायाम नहीं किया जा सकता है। इसीलिए सबसे पहले वॉक करना शुरू किया था। योग और कार्डियो वर्कआउट के अलावा वॉक करने से स्वस्थ और वजन कम करने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications