Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
स्तनपान नहीं दूसरी वजहों से महिलाओं के स्तन खो देते हैं खूबसूरती
स्तन की खूबसूरती सिर्फ ब्रेस्टफीडिंग से ही नहीं बिगड़ती बल्कि आपकी कुछ और गलतियों की वजह से भी बिगड़ती है।
महिलाओं को अपने स्तनों से बहुत प्यार होता है क्योंकि यही उनके शारीरिक व्यक्तित्व को निखारते हैं। लेकिन उम्र के साथ यह खूबसूरत अंग ढीले और बेडौल होने लग जाता है। जिसका कारण महिलाएं स्तनपान को मानती हैं। परंतु, एक्सपर्ट्स की मानें तो सिर्फ स्तनपान को बेडौल का कारण मानना गलत है, ऐसी और भी वजहें या कारण है जो इस अंग को प्रभावित करते हैं।

फैक्ट 1
कई महिलाएं सोचती हैं कि स्तनपान उनके स्तनों को ढीला और बेडौल कर सकता है लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो सिर्फ स्तनपान से ही नहीं ऐसे और भी कई कारण हैं जो महिलाओं के इस अंग पर दुष्प्रभाव डालते हैं।

फैक्ट 2
एक स्टडी में उन महिलाओं के स्तनों में कोई अंतर नहीं पाया गया जो स्तनपान कराती हैं और जो फिगर को बनाए रखने के लिए बच्चे को फॉर्मूल फीडिंग करवाती हैं। उस स्टडी में निष्कर्ष निकाला गया कि स्तनपान किसी भी रूप में महिलाओं के स्तनों के आकार को प्रभावित नहीं करता।

फैक्ट 3
विशेषज्ञों का एक अवलोकन यह भी रहा कि स्तनपान से स्तन की त्वचा और भी सेहतमंद होती है।

फैक्ट 4
स्तनपान की बजाय महिला की प्रेगनेंसी, स्तनों को प्रभावित करती है। प्रेगनेंसी के दौरान दूध उत्पादन शुरू हो जाता है। जिससे स्तनों का आकार बदलने लग जाता है।

फैक्ट 5
जब आपका वजन बढ़ता है तो छाती के आसपास के लिगामेंट में थोड़ा खिंचाव आता है और यही स्तनों को ढीला बनाता है।

फैक्ट 6
आपके स्तनों के आकार, आकार और दृढ़ता में भी आनुवांशिक कारकों की भूमिका होती है।

फैक्ट 7
दूसरे कारण जैसे उम्र, कई गर्भधारण, धूम्रपान जैसी आदत, शरीर की चर्बी और आपकी गतिविधि का स्तर भी स्तनों के आकार को प्रभावित करता है।

फैक्ट 8
ब्रेस्टफीडिंग से ब्रेस्ट कैंसर और रजोनिवृत्ति से पहले डिम्बग्रंथि के कैंसर का खतरा भी कम होता है।

फैक्ट 9
धूम्रपान छोड़ना, बढ़ते वजन पर नियंत्रण करना, नियमित रूप से व्यायाम करना, सही आंतरिक वस्त्र पहनना और स्तनों को मॉइस्चराइज करने से भी इन्हें बेडौल होने से बचाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications