Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
सीजेरियन डिलीवरी के बाद कब नहा सकती है महिलाएं ?

आजकल सीजेरियन डिलीवरी करने वाली महिलाओं की तादाद धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है। जाहिर है इस दौरान महिला को तेज दर्द होता है।
सीजेरियन के बाद महिलाओं को टांके न खुल जाने की वजह से हफ्तों तक नहीं नहाना चाहिए। ऑपरेशन के दौरान पेट पर लगाया गया चीरे का निशान कच्चा होता है जिस वजह से इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है। इसलिए महिलाओं को इंफेक्शन से बचने के लिए पानी के संपर्क में आने से आपको अधिक दर्द हो सकता है और इसे सही होने में ज्यादा समय लग सकता है।
इसलिए आपको टांके नहीं सूखने तक नहीं नहाना चाहिए। नॉर्मल और सीजेरियन डिलीवरी के बाद कब से शुरु करना चाहिए सेक्स?

सर्जरी के बाद निचला हिस्सा होता है सुन्न
सर्जरी के बाद पहले दिन आपको बैठने या हिलने में काफी परेशानी होती है, इसलिए नहाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। सर्जरी के पांच घंटे बाद भी शरीर का निचला हिस्सा सुन्न होता है। हालांकि सर्जरी के एक दिन बाद आप अपने आप नहीं बैठ सकती हैं और खड़े होने के लिए भी मदद की जरूरत होती है, तो नहाना तो दूर की बात है। हालांकि हॉस्पिटल में आपको स्पोंज बाथ दिया जा सकता है लेकिन इस हिस्से को ड्राई ही रखा जाता है।सी सेक्शन सर्जरी के बाद इन मांओं ने साझा किया अपना एक्सपीरियंस

स्पोंज बाथ ले सकती है आप
सी-सेक्शन के बाद आपका हॉस्पिटल में रुकना बच्चे की हेल्थ, सर्जरी के बाद कितनी जल्दी ठीक हो रहे हैं इस बात पर निर्भर होता है। आपको पांच से सात दिन रुकना पड़ सकता है। इस दौरान आपको केवल स्पोंज बाथ दिया जाता है। डिस्चार्ज के दौरान चीरे के निशान से पट्टी हटा दी जाती है और नयी पट्टी की जाती है। लेकिन इसका यह मतलब यह नहीं है कि आप अब नहा सकते हैं।

देर तक न नहाएं
सीजेरियन प्रसव होने के बाद देर तक न नहाएं। इससे संक्रमण हो सकता है। थोड़ी देर तक नहाएं या वाइप्स का इस्तेमाल करें।

डॉक्टर से पूछकर ही नहाएं
याद रखें कि अभी भी आपके टांके कच्चे होते हैं। इसलिए आपको नहाने की सलाह नहीं दी जाती है। एक हफ्ते बाद आपको दोबारा चेक-अप के लिए आना होता है और आपका डॉक्टर निशान चेक करता है। इसके बाद आपको इस हिस्से की सफाई और देखभाल के बारे में डॉक्टर पूरी गाइड लाइन देता है।

टांके निकालने के बाद ही नहा सकती है आप
एक बार जब टांका पूरी तरह निकाल दिए जाते हैं, तब आप नहा सकती हैं। सर्जरी के बाद शरीर को नहाने के लिए तैयार होने में कम से कम 10 से 15 दिन लगते हैं।

नहाते समय इन बातों का ध्यान रखें
जब डॉक्टर सर्जरी के एक दिन बाद ही नहाने को कहते हैं तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है। लेकिन नहाते समय इस बात का ध्यान रखें कि टांकों को रब ना करें और पानी को इनके ऊपर से ही जाने दें।

बैंडेज का रखे ख्याल
अगर बैंडेज लगे होने के साथ ही आप घर आ जाते हैं तो वह आपको बताते हैं कि आप इन्हें कब हटा सकती हैं और कब नहा सकती हैं। अगर डॉक्टर सलाह दे तो आप बैंडेज को गीला करके नहा सकती हैं और नहाने के बाद एक कपड़े और हेयर ड्रायर की मदद से उसे सुखा भी सकती हैं।

गुनगुने पानी से करें स्नान
अगर आपके डॉक्टर से स्टेरी स्ट्रिप्स का इस्तेमाल किया है तो उसे धोएं या हटाने की कोशिश ना करें। पहले ये स्ट्रिप्स को हटने दें उसके बाद ही गुनगुने पानी से नहाएं। घर जाकर सही तरीके से नहाने के लिए आपको 10 दिन तक का इंतजार करना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications