Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
डिलीवरी के 11 दिन बाद ही अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला ने किया वेटलॉस, जाने कैसे?
18 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी और बेटे की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन हाल ही में गेब्रिएला ने कुछ फोटोज शेयर की थी जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। दरअसल गैब्रिएला ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। एक तरफ जहां कुछ फोटोज पुरानी हैं, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। तो वहीं कुछ फोटोज एक दम लेटेस्ट हैं जिनमे उनका ट्रांसफॉर्मेशन नजर आ रहा है। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया में इसलिए भी सुर्खियों में छाया हुआ है क्योंकि इन फोटोज को शेयर करने के 11 दिन पहले ही गेब्रिएला की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के 11 दिन बाद फ्लेट टमी को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। अपने इस वेटलॉस और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर गेब्रिएला ने भी चौंकान्ने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानते है कि कैसे डिलीवरी के 11 दिन में ही साउथ अफ्रीकन मॉडल ग्रेबिएल ने अपना बेबी फैट कम कर लिया।

इंस्टास्टोरी में लिखा ये
गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) ने डिलीवरी से एक हफ्ते पहले की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ' ये मैं हूं 3 हफ्ते पहले, अपने खूबसूरत बेटे को जन्म देने से एक हफ्ते पहले। प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा 21 किलो बजन बढ़ गया था। ये सब कुछ मेरे लिए आसान नहीं था कि मेरा शरीर इन सब से गुजरे लेकिन मैंने इस प्रोसेस पर विश्वास किया मैंने लगातार वर्कआउट किया। उस तरह से मैंने ट्रेनिंग नहीं ली जैसे हमेशा लिया करती थी लेकिन मैं हफ्ते में 5 दिन वर्क आउट करती थी। मैं वो खाती थी जो मेरा दिल करता था।'

खुद ही बताया कैसे किया वेटलॉस
Gabriella Demetriades ने अपनी डिलीवरी के बाद की एक तस्वीर शेयर की, जिस पर उन्होंने लिखा, 'ये तस्वीर डिलीवरी के 11 दिन बाद ली गई है। यहां तक पहुंचने में समय लगा लेकिन शरीर एक बहुत अद्भूत चीज है। मैं सिर्फ ये कहना चाहूंगी कि प्रेग्नेंसी के समय आप नियमति तौर पर घूमें और खाएं। प्रीनेटल योग ने मेरी काफी मदद की। याद रखें कि हर किसी के बॉडी का टाइप अलग-अलग होता है और अच्छी चीजें होने में थोड़ा समय लगता है। तो अपने दिमाग और शरीर में थोड़ा धैर्य बनाए रखें।'

प्रीनेटल योग को दिया श्रेय
पोस्ट डिलीवरी की फोटो शेयर करते हुए गैब्रिएला अपनी रीशेप बॉडी का श्रेय प्रीनेटल योग को देती हैं। उन्होंने लिखा है प्रीनेटल योग सच में बहुत कारगर है। याद रखिए हर कोई बहुत अलग होता है। ऐसे में धैर्य रखें। आइए आपको बताते हैं कि कैसे नई मांओं के लिए मददगार है प्रीनेटल योग।

प्रीनेटल योग के फायदे
प्रसर्व पूर्व किए जाने वाले योगाभ्यास को प्रीनेटल योगा कहा जाता है। जिससे गर्भवती महिलाओं के नॉर्मल डिलीवरी के चांस बढ़ जाते हैं। जिससे प्रेगनेंसी के बाद रीशेप होने में भी मदद मिलती है। गर्भवती महिला को व्यायाम करते समय ध्यान रखना चाहिए की पेट पर दबाव देने वाले व्यायाम व जिसमे पेट के बल लेटना हो इस तरह के व्यायाम बिलकुल भी नही करना चाहिए साथ ही व्यायाम करते समय अत्यंत सावधानी रखनी चाहिए और बहुत ही धीरे धीरे किसी भी आसन को करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
