Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्टडी में हुआ खुलासा, आधी रात में होता है अधिकांश बच्चों का जन्म
पूरे नौ महीने बच्चे को गर्भ में रखने के बाद बच्चे को जन्म देना एक खास और भावुक एहसास होता है। परिवार में आने वाले इस नए सदस्य को जल्द से जल्द बाहों में भर लेने के लिए माता पिता के साथ परिवार के बाकि सदस्य भी बहुत ही उत्सुक रहते हैं। लेकिन बच्चे के जन्म का एकदम सही टाइम पता लगाना बहुत ही मुश्किल काम है। आपके डॉक्टर्स भी सिर्फ एक अनुमानित डेट बता पाते हैं, ऐसे में हाल ही में एक नई स्टडी में आपकी इसी समस्या का हल खोज निकाला है। असल में इस स्टडी में बच्चे को जन्म देने का सही टाइम बताने का दावा किया गया है।

क्या है टाइमिंग
यूनिवर्सिटी ऑफ लदंन में हुए इस स्टडी के मुताबिक अधिकांश बच्चों की डिलीवरी रात में 12 से सुबह 6 बजे तक रहता है। इन्हीं कुछ घंटों में डिलीवरी का पीक समय सुबह 4 बजे का माना गया है।

क्या कहती है स्टडी
बच्चों के जन्म से जुड़ी इस खास तरह की स्टडी को करने के लिए जानकारों ने लगभग ऐसी 5 मिलियन औरतों के डाटा को कलेक्ट किया, जिन्होंने 10 साल की अवधि में बच्चों को जन्म दिया था। इसी स्टडी में सामने आया है कि इनमें से आधी औरतों ने वीकडेज में ही आधी रात को बच्चों को जन्म दिया जबकि सिर्फ 28.5 प्रतिशत महिलाओं ने वीकडेज में सुबह के 9 बजे से लेकर शाम पांच तक बच्चों को जन्म दिया था।

पूरी रखें तैयारी
डिलीवरी का समय नजदीक आ चुका है तो, यह सही समय है कि आप अपनी तैयारी पूरी रखें। अगर आप सिजेरियन डिलीवरी प्लान कर रहे हैं तो, बैग में सभी जरूरी सामान पैक कर लीजिए क्योंकि इस स्टडी के मुताबिक आने वाला नन्हा मेहमान आपको आधी रात को ही जगाने वाला है। ऐसे में बैग पैक रहेंगे तो आप बिना वक्त खराब किए सही समय पर हॉस्पिटल पहुंच पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
