Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
एक साथ धड़कते हैं दिल
ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में पाया है कि मां का दिल उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण के साथ-साथ धड़कता है. इस अध्ययन के नतीजों का इस्तेमाल अब गर्भवती महिलाओं के इलाज में किया जा रहा है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि जब गर्भवती महिला लयबद्ध ढंग से सांस लेती है तो मां और उसके अजन्मे भ्रूण के दिल एक साथ धड़कते हैं. ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस शोध से एक नई तकनीक की खोज का मार्ग प्रशस्त होता है.
इस तकनीक की मदद से गर्भावस्था के दौरान भ्रूण विकास संबंधी समस्याओं का पता लगाने में मदद मिलेगी. वैज्ञानिकों ने बताया कि अगर धड़कन साथ-साथ नहीं हो, तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं कोई दिक्कत है. फिर गर्भवती मां को डॉक्टरी सलाह की ज़रूरत होगी.
यूनिवर्सिटी ऑफ एबरडीन के भौतिकविद और इस वैज्ञानिक दल में शामिल डॉ मार्को थील ने कहा, "गर्भवती महिलाएँ अक्सर अपने बच्चे के साथ भावनात्मक संबंध की जानकारी देती हैं. लेकिन अभी तक इस बात के लिए कोई पुख्ता प्रमाण नहीं था कि यह जुड़ाव एक साथ दिल की धड़कन में दिखाई देती है."
उन्होंने कहा, "हमारे नतीज़ों से पता चलता है कि मां और भ्रूण के दिल एक साथ धड़कते हैं-लेकिन यह तभी होता है जब मां लयबद्ध तरीके से सांस ले रही हो. " डॉ थील ने कहा, "इन सबके बीच ही भ्रूण अपने दिल की धड़कन के साथ समायोजन बिठाता है. ख़ास बात है कि यह घटना उस समय नहीं हो पाती है जब मां सामान्य तौर पर सांस ले रही हो."
अध्ययन के नतीजों का इस्तेमाल अब जर्मनी की ग्रोनीमेयर इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रो थैरेपी में गर्भवती महिलाओं के इलाज में किया जा रहा है.



Click it and Unblock the Notifications