Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्भावस्था के दौरान सावधानियां

1. आप गर्भवती हैं, इसकी पुष्टि होने के तुरंत बाद सबसे पहले आप अपने घर में मौजूद अपने पति व अपने से बड़ों को यह बात बताएं। यह इसलिए सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि कई बार घर के बड़े जिन्हें नहीं मालूम होता है कि आप गर्भवती हैं, आपसे ऐसा काम करने को कह सकते हैं, जिससे मिसकैरेज या पहले ही महीने में गर्भपात के चांस बढ़ जाते हैं। इसके बाद किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाएं और सलाह लें।
2. हो सके तो स्त्री रोग विशेषज्ञ का टेलीफोन नंबर ले लें, क्योंकि अगले 9 महीने तक अपको कई बार डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है।
3. इस दौरान अपना ब्लड ग्रुप व आरएच फैक्टर और हीमोग्लोबिन की जांच कराएं।
4. गर्भावस्था यानी प्रेगनेंसी के शुरू के कुछ दिनों तक जी घबराना, उल्टियां होना या थोडा रक्त चाप बढ़ जाना स्वाभाविक है, लेकिन यदि ऐसी समस्याएं बढ़ जाएं तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
क्लिक करें- प्रेगनेंसी टिप्स | हेल्थ टिप्स
5. गर्भावस्था के दौरान योनी से रक्त स्राव या पेट में तेज दर्द हो तो तुरंत डाक्टर से सलाह लें। इसमें जरा सी देरी हानिकारक हो सकती है।
6. प्रेगनेंसी के दौरान अगर हलका स बुखार भी आ जाए तो बिना डॉक्टर की सलाह के दवा मत खाएं। उसका असर बच्चे पर पड़ सकता है।
7. हाथ, पैर या चेहरे पर सूजन, सिर दर्द, आखों में दर्द, मूत्र त्याग में परेशानी, धुंधला दिखना या पेट में दर्द हो तो इसे गंभीरता से लें।
8. गर्भावस्था के दौरान न तो बहुत ज्यादा चुस्त और न ही ढीले कपड़े पहने।
9. ऊंची एड़ी की सैंडल या चप्पल नहीं पहनें।
10. मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार, आदि में सफर करते वक्त चालक से धरे वहन चलाने को पहले ही कह दें। ट्रेन या बस का सफर न करें तो अच्छा होगा।
ताजा अपडेट के लिए क्लिक करें- प्रेगनेंसी टिप्स
इस सेक्श में हम आपको नियमित रूप से गर्भावस्था के दौरान सावधानियों से अवगत कराएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
