Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
क्या प्रेगनेंसी में पपीता खाना खतरनाक है?
जब भी आप गर्भवती होती हैं तो उस दौरान आपको खाने के लिये दो बार सोचने की हिदायत दी जाती है ऐसा इसलिये क्योंकि आपके अंदर एक और जान पल रही होती है, इसलिये आपको बहुत सतर्क रहना पड़ता है। प्रेगनेंसी डाइट ऐसी होती है जिसमें कुछ चीजों को शामिल करना अनिवार्य होता है और कई चीजों को खुद से बिल्कुल दूर। डॉक्टरों और पुराने ज़माने की दाइयों के अनुसार पपीता एक ऐसा फल है, जिसे गर्भवस्था के समय नहीं खाना चाहिये। ऐसा माना जाता है कि यह फल प्राकृतिक गर्भपात करवा सकता है।

क्या प्रेगनेंसी के समय पपीता खाना खतरनाक है? चलिये पता लगाते हैं-
1. पका हुआ पपीता: कई डॉक्टरों का मानना है कि गर्भवस्था के दौरान पका हुआ पपीता खाना सेफ है। पके हुए पपीते में विटामिन ए और बी, बीटा-कैरोटीन और पोटैशियम पाया जाता है, जो कि शरीर की जरुरत है। इसको खाने से पाचन तंत्र भी अच्छे से कार्य करता है। ब्रिटिश जरनल ऑफ न्यूट्रिशन रिपोर्ट के अनुसार कच्चा पपीता खाना नुकसानदायक हो सकता है, क्योकि इसके लिसलिसे पदार्थ में पेप्सिन पाया जाता है जो कि यूट्रस में संकुचन पैदा करता है, जिससे मिसकैरेज होता है।
2. कच्चे पपीते से समस्या- इसको खाना मां के लिये खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसमें पेप्सिन तो होता ही है साथ में इसमें पपाइन नामक पदार्थ भी होता है जिससे गर्भ में शिशु की ग्रोथ और डेवलेप्मेंट रुक जाती है। हांलाकि यही पपाइन पके हुए पपीते में होने से पाचन तंत्र अच्छा बना रहात है। यदि महिला को भविष्य में कई बार गर्भपात हो चुका है तो उसे पपीता खाने से बचना चाहिये।
3. गर्भपात: वे महिलाएं जो अभी मां नहीं बनना चाहती हैं, वे कच्चे पपीता का सेवन करती हैं। पपीता में ओइडिमा नामक चिपचिपा पदार्थ पाया जाता है जो गर्भनाल को क्षतिग्रस्त कर के खून का रिसाव करता है। यदि इसे गर्भावस्था के शुरुआती चरण में खाया गया तो गर्भपात हो जाता है और यदि कच्चा पपीता गर्भावस्था के अंतिम चरण में खाया गया तो जल्दी ही लेबर पेन शुरु हो जाएगा (प्री मैच्योर डिलवरी)।
4. एलर्जी- कई महिलाओं को पपीता खाने से एलर्जी पैदा हो जाती है। यदि महिला को पपीते में मौजूद लेटेक्ट नामक पदार्थ से एलर्जी है तो उसे पपीता हजम नहीं होगा।
गर्भावस्था में कच्चा और पक्का पपीता खाना एक बहुत बड़ा मुद्दा बना हुआ है, लेकिन आप दूसरों की कही हुई बातों पर बिल्कुल भी ना जाएं। अच्छा होगा कि आप पपीता खाने से पहले किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह ले लें क्योंकि पपीते में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications