Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
प्रसव में पीठ दर्द को कम करने का तरीका
दुनिया में सबसे अच्छी फीलिंग तब होती है जब कोई औरत मां बनती है। प्रेग्नेंसी के दौरान आपका मन हमेशा अपने अजन्मे बच्चे के बारे में सोचता रहता है। हालांकि, इस अवस्था में मां को कई कठिनाईयों से भी गुजरना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान और प्रसव के समय महिलाओं को कई प्रकार की दिक्कतें होती है। इस कंडीशन में सबसे ज्यादा पीठ में दर्द होता है।
बैक लेबर, प्रेग्नेंसी में एक टर्म है, जब कमर में काफी दर्द होता है और महिला को काफी दिक्कत और असहज महसूस होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान बैक लेबर तब होता है जब बच्चा पेट के अंदर करवट बदलता है और बर्थ कैनॉल में प्रवेश करता है। ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है, कई महिलाएं इस दौर में आराम से रहती है लेकिन कई को दर्द भी होता है। यह कंडीशन, खतरे वाली बात नहीं है और न ही इससे बच्चे और मां को कोई नुकसान पहुंचता है। हालांकि कमर में दर्द, महिलाओं के लिए असहजा का कारण
बन सकता है।
यहां आपको बैक लेबर में होने वाले दर्द को कम करने के बारे में कुछ टिप्स दिए जा रहे है। हालांकि, आप इन्हे आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सम्पर्क कर लें, कहीं ऐसा न हो आप किसी और समस्या से ग्रसित हों और बैक पैन समझकर बैठी रहें। तो पढि़ए, प्रसव के दौरान पीछ दर्द कमकरने के उपाय :

1) शारीरिक गतिविधि मदद करती है। :
प्रसव से पहले ही बिल्कुल बैठ जाना, कोई काम न करना भी दर्द का सबसे बड़ा कारण होता है। प्रसव होने से पूर्व तक आप अपने कार्य स्वंय करें ताकि आपकी बॉडी में हमेशा मूवमेंट बना रहें। सुबह और शाम को थोड़ा - थोड़ा टहलें। इससे आपको आराम मिलेगा।

2) वॉटर मसाज करें :
जब भी दिन के दौरान दर्द हों, तो आप गुनगुने पानी से स्नान कर लें। चाहें तो इसमें अपने हसबैंड की मदद ले सकती है कि वह आपके बैक पर गुनगुने पानी को लगा दें।

3) प्रेशर तकनीकी :
बैक में दर्द होने पर प्रेशर तकनीकी अपनाएं। इससे काफी आराम मिलता है। इसे आप घर बैठे कोई भी काम करते हुए कर सकती है। उंगलियों के टिप से धीरे - धीरे प्रेशर डालें, राहत मिलेगी।

4) हाथ और घुटनों पर रहें:
अगर दर्द आपको काफी होता है तो हाथ और घुटनों के बल दो मिनट रहें। इससे आपको आराम मिलेगा। जब आप इस अवस्था में होगी तो बच्चा आसानी से बर्थकैनॉल में प्रवेश कर सकता है या घूम सकता है। इस पोजिशन से बच्चे को घूमने में कोई दिक्कत नहीं आती।

5) पेल्विक को घुमाने का प्रयास करें :
यह एक साधारण सी तक तकनीक है और कोई भी गर्भवती स्त्री इसे अपना सकती है। इससे दर्द काफी आसानी से बंद हो जाता है। इसके लिए आप अपने बट्ट को नीचे से पकड़े और फिर वापस सही पोजिशन में बैठ जाएं। ज्यादा जोर न लगाएं।

6) अन्य काम :
प्रसव से पहले होने वाले पीठ दर्द को कम करने के लिए आप बर्थडे बॉल का यूज भी कर सकती है। इससे आपके शरीर को आराम मिलेगा और बैक में होने वाले दर्द में भी राहत मिलेगी। आप चाहें तो दर्द कम करने के लिए काउंटर प्रेशर को भी कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
