Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
प्रेगनेंसी के समय गर्भवती मां को खाने चाहिये ये बीज

गर्भावस्था के समय महिलाओं को तरह तरह की चीजे खाने का मन करता है। कभी उन्हें चटपटा तो फिर कभी उन्हें बहुत तीखा खाने का मन करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको स्वास्थ्य से भरी हुई प्रेगनेंसी चाहिये तो आप को बीज खाने चाहिये। जी हां, आप सही समझी।
खरबूजे का बीज, तरबूज का बीज या फिर तिल आदि खाने से आपका स्वास्थ्य भी बना रहेगा और आपका पेट भी भर जाएगा। इन बीजों को खाने से कभी भी मोटापा नहीं बढता तथा जन्म लेने वाले शिशु को भरपूर्ण पोषण मिलता है।
महत्वपूर्ण बीजों में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल और बहुत से तरह के जरुरी फैटी एसिड होते हैं, जो कि शरीर को चाहिये होते हैं। पर हां इस बात का पूरा ख्याल रखें कि इन बीजों को हद से ज्यादा ना खाएं। आइये देखते हैं कौन से हैं वे महत्वपूर्ण बीज जिन्हें हर गर्भवती महिला को खाने चाहिये।

चिया सीड
इन दानों में आपको ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में मिलेगा, जो कि बेबी के ब्रेन के लिये काफी अच्छा होता है।

तिल बीज
यह बीज प्रेगनेंसी के समय केवल एक बार ही खायी जानी चाहिये क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा गरम होती है। भले ही यह बहुत हेल्दी होती है लेकिन इसका सेवन कम ही करें।

खरबूजे का बीज
इसनके बीजों को निकाल कर सबसे पहले सुखा लें और फिर सेवन करें। यह बीज प्रेगनेंसी के समय आपको ऊर्जा से भर देगें।

कद्दू का बीज
अगर आपको सुबह के समय उल्टी जैसी महसूस होती है तो आप कद्दू के बीज का सेवन कर के अच्छा महसूस कर सकती हैं।

खसखस
प्रेगनेंसी के समय खसखस खाने से प्रेगनेंट महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है लेकिन इसे भी कम ही मात्रा में खाना चाहिये।

सूरजमुखी बीज
एक मुठ्ठी सूरजमुखी का बीज खाने से शरीर मे आयरन की कमी पूरी होती है। यह बच्चों के लिये तीसरे महीने में बहुत जरुरी होता है।

जीरा
जीरा आयरन से भरा होता है, जो कि प्रेगनेंट महिलाओं के लिये बहुत जरुरी है। यह पेट में पल रहे शिशु की हड्डी को मजबूत करने में बहुत काम आता है।

मेथी
प्रेगनेंसी के समय इन बीजों का सेवन करना बहुत जरुरी है। इससे ब्लड शुगर लेवल नीचे आता है ।

अनार के बीज
यह एक बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक फल माना जाता है। प्रेगनेंट महिलाओं में आयरन की कमी पूरी करने के लिये उन्हें अनार के बीज का सेवन करना चाहिये क्योंकि इसमें आयरन होता है।

तरबूज के बीज
तरबूज के बीज में विटामिन सी होता है जो कि शिशु के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
