Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
6 बातें, जो बना देती हैं प्रसव को ज्यादा दर्दनाक
प्रसव पीड़ा, महिला के जीवन में होने वाला सबसे भयानक दर्द होता है। यह दर्द, शरीर को तोड़कर रख देता है और उसके बाद ही बच्चे का जन्म होता है। प्रसव से पूर्व महिला को कई तरह की चिंताएं होती है। वह डरी रहती है और कई बार घबरा जाती है कि उसे भयानक दर्द होगा।
अगर आप समझदार हैं तो समझती ही होगी कि सोचने से आपको दिक्कत ही होगी न ही आराम। आज इस आर्टिकल में हम आपको प्रसव पीड़ा को ज्यादा दर्दनाक करने वाली 6 बातों को बताने आएं हैं। चूंकि प्रसव पीड़ा को सहन करना आसान बात नहीं है, ऐसे में इसके बारे में सही और उचित जानकारी होना बेहद आवश्यक है।
असमय प्रसव से बचने के 9 तरीके
कई अध्ययनों और शोधों के बाद यह बात सामने आई है कि कुछ कारणों की वजह से प्रसव का दर्द, ज्यादा भयावह लगने लगता है। जानिए इन 6 बातों के बारे में:

कमर के बल लेटना:
यह सबसे बड़ी गलती होती है जो औरतें अक्सर करती हैं। महिलाओं को कमर के बल नहीं लेटना चाहिए, इससे उनकी कमर पर जोर पड़ता है और बोन्स पर बुरा असर पड़ता है। इस तरह लेटने से बच्चे पर दबाव पड़ता है और रीढ़ तक खून का प्रवाह कम हो जाता है। इससे पुश करने में दिक्कत होती है।

डर जाना:
अगर प्रसव से पहले महिला डर जाती है तो उसे दर्द बहुत ज्यादा होता है। महिला को ऐसे समझाना चाहिए कि वह कम से कम घबराएं और सामान्य प्रसव के लिए जोर लगा पाएं।

तनाव भर माहौल:
तनाव भरे माहौल में भी महिला को दिक्कत होती है और उसे अधिक दर्द होता है। प्रसव के दौरान आसपास के माहौल को हल्का बनाएं रखें। उसे अच्छी बातें बताएं और उसे समझाते रहें। इससे उसका दिमाग डायवर्ट होगा।

पानी की कमी:
अगर महिला के शरीर में पानी की कमी होती है तो भी प्रसव के दौरान काफी दर्द होता है। प्रसव से पूर्व पानी काफी अच्छी मात्रा में पिएं। इससे आपको जोर लगाने में कम ताकत लगेगी और शरीर को दर्द कम सहना होगा।

व्यायाम की कमी:
गर्भावस्था के दौरान कम व्यायाम करने से भी प्रसव के दौरान काफी दर्द होता है। ऐसे में ध्यान रहें कि गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त व्यायाम किया जाएं, जिससे शरीर की लचक बनी रहें।

दर्द कम करने की तकनीकी:
ज्यादा भयानक दर्द होने पर कुछ समझ नहीं आता है, ऐसे में पार्टनर को सामने खड़ा किया जाता है। उसके बाद हाथ पकड़ाकर सांस लेने की एक्सरसाइज करवाई जाती है। गुनगुने पानी में भी प्रसव करवाना अच्छा तरीका होता है, इससे दर्द कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications