Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेगनेंसी में करनी पड़ रही है हवाई यात्रा तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल
बहुत सी महिलाओं को लगता है कि प्रेगनेंसी के दौरान ट्रैवलिंग के लिए हवाई यात्रा ज्यादा बेहतर विकल्प है जबकि असल में प्रेगनेंसी के दौरान बहुत बार हवाई यात्रा में भी परेशानी हो सकती है। देखा जाए तो गर्भावस्था के दौरान किसी भी तरह की यात्रा के दौरान बहुत सी बातों का ख्याल रखा जाना चाहिए। जैसे गर्भधारण के दौरान हवाई यात्रा भी सिर्फ 36 हफ्तों तक ही की जा सकती है। इस दौरान भी आपको बहुत सी छोटी बड़ी बातों का ख्याल रखते हुए सफर की तैयारी करनी होती है। आपको ये याद रखना चाहिए कि इस दौरान सिर्फ आप नहीं बल्कि आपका बच्चा भी आपके साथ यात्रा कर रहा होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं, जिनकी मदद से आपकी हवाई यात्रा प्रेगनेंसी के दौरान भी सुरक्षित हो सकती है।

न लें इंटरनेशनल फ्लाईट
सामान्य सी बात है, नेशनल के मुकाबले इंटरनेशनल फ्लाइट्स ज्यादा लंबी होती हैं। ऐसे में अगर गर्भवती महिला को प्लेन में ही लेबर पेन होता है तो सबसे पहले भाषा आपके लिए बड़ी समस्या बन सकती है। इतना ही नहीं, आपको बच्चे की नागरिकता संबंधी समस्या भी आ सकती है। उदाहरण के तौर पर मान लिजिए कि आपका बच्चा जहां जन्मा है, उसे वहीं की नागरिकता मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा सा ज्यादा पेपरवर्क करना पड़ेगा।

डॉक्टरी सलाह
अगर आप 28 हफ्तों की प्रेगनेंट हैं तो, ज्यादातर एयरलाइन्स आपसे डॉक्टर का परमिशन लेटर मांग सकती है ताकि फ्लाइट के दौरान किसी भी तरह के कॉम्पिलकेशन से बचा जा सके। हर गर्भवती महिला का अनुभव अलग होता है इसलिए प्लेन में जाने से पहले डॉक्टर से अच्छे से बातचीत करके ही जाएं।

तापमान
हवाई यात्रा के दौरान, प्लेन के अंदर के तापमान से हर किसी के शरीर पर अलग प्रभाव पड़ता है। किसी को ज्यादा ठंड तो किसी को गर्मी का एहसास ज्यादा होता है। ऐसे में प्रेगनेंट महिला के लिए सही विकल्प है कि आप अच्छे से ओढ़ कर जाएं, ताकि जरूरत के मुताबिक आप कुछ जैकट्स और शॉल हटा सकें और ठंड लगने पर फिर से पहन भी सकें।

ओवर पैकिंग ना करें
माना कि गर्भावस्था के दौरान आप अपने परिवार और दोस्तों के संग सफर पर निकली हैं, लेकिन फिर भी सामान जरूरत के हिसाब से ही रखें और ओवर पैकिंग से बचे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पहले चेक इन करना, बोर्ड करना और फिर प्लेन तक पहुंचने में बहुत चलना फिरना पड़ता है। ऐसे में सामान कम होगा तो आपका काम आसान हो जाएगा। प्रेगनेंसी की हालत में बेवजह का सामान ढोना आपके और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

तबियत का रखें ख्याल
हो सके तो प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में हवाई यात्रा ना करें। इस दौरान मोर्निंग सिकनेस बहुत होती है। ऐसे में एयरप्लेन में आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है। यदि किसी भी इमरजेंसी में आपको जाना भी पड़े तो आप याद रखकर अपने साथ मिंट टी ले जाना ना भूलें। इससे आपको सफर के दौरान राहत मिलेगी।

चुनें गलियारे वाली सीट
गर्भावस्था के दौरान आप फर्स्ट क्लास में सफर कर रही हैं लेकिन इस परिस्थिति में भी आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपके लिए सही यह होगा कि आप खिड़की वाली सीट के बजाय गलियारे वाली सीट चुनें, ताकि आपको कुछ एक्स्ट्रा जगह मिल सके और आने जाने में आपको आसानी हो।



Click it and Unblock the Notifications
