Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
अनुष्का शर्मा ने किया शीर्षासन, जानें प्रेगनेंसी में कितना फायदेमंद हैं
अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेगनेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो शीर्षासन करते हुए नजर आ रही हैंऔर विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं। अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। विराट ने बहुत ध्यान से उनके पैरों को सपोर्ट दिया हुआ है। इसके साथ ही अनुष्का ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी सही तरीके से एक्सरसाइज जरूरी है। हालांकि ऐसा वह अपनी डॉक्टर और योगा टीचर की देखरेख में कर रही हैं और इस दौरान बैलंस बनाने में पति विराट कोहली उनकी पूरी मदद कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसे करने के फायदों के बारे में।

प्रेगनेंसी में शीर्षासन
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव बहुत तेजी के साथ होता है। इससे उनका मूड बार-बार स्विंग करता है। कभी उदासी तो कभी बेचैनी उन्हें परेशान करती हैं। शीर्षासन के माध्यम से हॉर्मोन्स में तेजी से होनेवाले उतार-चढ़ाव और मूड स्विंग्स को नियंत्रित किया जा सकता है।

शीर्षासन के फायदे
1. शीर्षासन रोगप्रतिरोधक क्षमता और कार्यक्षमता को बढ़ाकर एनेर्जेटिक बनाता है। दिमाग में ब्लड सर्कुलेट करता है।
2. पिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों का स्राव नियमित करता है। स्मरण शक्ति, एकाग्रता, उत्साह, स्फूर्ति, निडरता, आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ाता है।
3. व्यक्ति लंबे समय तक युवा बना रहता है. इसके अलावा इस आसन को करने से स्किन ग्लो ग्लो करने लगती है और चेहरे की झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं।

इस तरीके से करें शीर्षासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले खाली पेट, समतल स्थान पर कंबल या दरी बिछा ले। वज्रासन में बैठकर, हाथों की अंगुलियों को आपस में फंसा लें। सिर पर हाथों को रखें। अब आगे झुकते हुए माथे को ज़मीन पर रख लें। दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें। और हाथों की उंगलियों को आपस में अच्छी तरह से फंसाकर रखें। सांस की गति सामान्य रखते हुए हाथों पर जोर डालते हुए, शरीर का भार सिर पर लाएं और सबसे पहले नितंबों को ऊपर की ओर उठाएं। फिर धीरे-धीरे पैरों को ऊपर उठाते जाएं। शरीर का भार सिर पर आ जाएगा.शरीर को ऊपर की ओर सीधा कर लें। यहां पैर, कमर, सिर एक सीध में हो जाएंगे। शुरुआत में दीवार के सहारे या किसी का सहयोग लेकर इसका अभ्यास करें।



Click it and Unblock the Notifications
