Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
प्रेगनेंसी में जरूर पिएं नारियल पानी, मिलेंगे इतने बेनिफिट्स
नारियल पानी आमतैर पर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी शरीर स्वस्थ रखता है। इसमें क्लोराइड इलेक्ट्रोलाइट भी मौजूद होते हैं। इसकी इस खासियत के कारण ये प्रेगनेंसी में भी बहुत लाभदायक होता है। नारियल पानी प्रेग्नेंट महिला को बच्चे की ग्रोथ के लिए रोज एक ग्लास नारियल पानी पीना चाहिए। नारियल पानी में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता साथ ही मिनरल्स पाए जाते हैं। मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है जो आपकी हेल्थ के लिए बेनिफिशियल होता है। डॉक्टर भी इन्ही कारणों से नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।

आइए जानते हैं गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे-
1- थकान को करता है दूर-
सुबह के समय प्रेग्नेंट महिला को थकान महसूस होती है, इसके लिए नारियल पीना बेहतरीन ऑप्शन है।इससे बॉडी में एनर्जी आती है और थकान दूर होती है। इसमें फाइबर होता है जो आपके वजन को भी कंट्रोल करता है।

2. शरीर में रोग प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाता है-
इस बात के भी कुछ प्रमाण हैं कि नारियल पानी शरीर में रोग प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही नारियल पानी मूत्रमार्ग संक्रमण रोकने में भी कारगर साबित होता है। उच्च रक्तचाप कम करने में भी ये हेल्प करता है।

3. कब्ज से रहात दिलाता है नारियल पानी-
नारियल पानी पीने से प्रेगनेंसी में होने वाली कब्ज की परेशानी भी दूर होती है। प्रेगनेंसी के दौरान पाचनतंत्र कमजोर होने लगता है। अगर आप रोजाना नारियल पानी पीएंगे तो कब्ज की समस्या से आराम मिलेगा। नारियल पानी पाचन तंत्र मजबूत करता है।
4. कॉफ़ी, चाय या कोक के ऑप्शन में बदल सकते हैं-
नारियल पानी पीने से गर्भावस्था के दौरान मिचली, कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है। इसकी ठंडक उल्टी और बुखार को भी कम करता है। आप नारियल पानी को कॉफ़ी, चाय या कोक के ऑप्शन में बदल सकते है, जो एक हेल्थी ड्रिंग होगा आपके लिए।

कितना नारियल पानी पीना सही-
नारियल पानी प्रेगनेंसी के दौरान पीना लाभकारी तो होता है लेकिन इसका ज्यादा इन्टेक करने से बचना चाहिए। आप प्रेगनेंसी के दौरान डेली एक गिलास नारियल पानी पी सकती हैं। लेकिन इसका भी ख्याल रखे कि नारियल ताजा और साफ हो। फफूंद वाले नारियल को ना इस्तेमाल करें।
Disclaimer: We do not endorse the methods, methods, and claims mentioned in this article. Take these only as suggestions. Before following any such treatment/medication/diet, please consult a doctor.



Click it and Unblock the Notifications
