Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
Pregnancy Summer Diet: गर्मी से बचने के लिए प्रेगनेंट महिलाएं खाएंं ये चीजें, इन्हें करें अवॉइड
गर्मियां प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कम मुश्किल भरा नहीं होता है। इस मौसम में मॉर्निंग सिकनेस के साथ-साथ उल्टी, अपच, गैस और भूख की कमी जैसी समस्या होती है। और इस समय महिलाओं को गर्मी गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं इस दौरान प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को किन गर्मी से बचने और अपने गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
नारियल पानी
गर्मी में आपको रोज एक नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। नारियल पानी से शरीर को भरपूर मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं, जो बच्चे के विकास में मदद करते हैं। गर्मी में डिहाइड्रेशन और कब्ज से बचने के लिए नारियल पानी जरूर पीएं।

छाछ और लस्सी
गर्मियों में छाछ और लस्सी से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट को ठंडक मिलती है। प्रेगनेंसी में छाछ और लस्सी मांओं के साथ गर्भस्थ शिशु के लिए बहुत लाभदायक होता है। आप चाहें तो कभी मीठी लस्सी भी ले सकते हैं। छाछ पीने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।
मौसमी फल खाएं
डॉक्टर का कहना है कि गर्मी के मौसम में कई सारे स्वादिष्ट फल आते हैं। यह फल गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इन फलों में विटामिन, मिनरल और फाइबर पाया जाता है। गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को खरबूजे और तरबूज खाना चाहिए। ये फल आपके हाइड्रेशन के स्तर को मैंटेन रखने में मदद करते हैं क्योंकि ये पानी से भरपूर फल होता हैं। आड़ू, आलूबुखारा, नींबू, मौसमी और कीवी जैसे फल बहुत सारा विटामिन सी प्रदान करते हैं और आयरन को अवशोषित करने और आपकी प्रतिरक्षा बनाने में मदद करते हैं। सेब आयरन और फाइबर प्राप्त करने का सबसे बढ़िया स्त्रोत है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
गर्भवती महिलाओं को बहुत सारी हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए क्योंकि वे विटामिन सी, ई और के से भरपूर होते हैं। हरी सब्जियां आयरन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं, जो गर्भावस्था के दौरान कब्ज की शिकायत से बचाता है।
नट्स और सीड्स खाएं
बच्चें के मानसिक विकास के लिए खूब सारे सीड्स और नट्स बहुत जरूरी होते हैं। दरअसल, नट्स और सीड्स में मोनोअनसेचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड लिपिड होता है, जो भ्रूण के विकास में मदद करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को दिन में कम से कम 20 से 30 ग्राम नट्स और सीड्स जरूर खाने चाहिए।
खूब प्रोटीन लें
प्रेग्नेंसी में गर्भस्थ शिशु के लिए प्रोटीन का सेवन करना बहुत जरूरी है। इस दौरान चिकन, मटन, दालें, डेयरी प्रोडक्ट, सोयाबीन और मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें।
इन चीजों को खाने से बचें
गर्भपात के डर से बहुत से लोग गर्भावस्था में पपीते और अनानास से परहेज करते हैं, डॉक्टर भी इसे नहीं खाने के सलाह देते हैं, लेकिन अन्य सभी फल नियमित रूप से तब तक लिए जा सकते हैं।
* गर्भावस्था के दौरान आपको ज्यादा चीनी का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
* गर्मियों में प्रेगनेंट महिलाओं को कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए, इसमें काफी मात्रा में कैफीन की मात्रा होती है, जो गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए हानिकारक माना गया है।
* प्रेगनेंट महिलाओं को जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि जंक फूड में बहुत ज्यादा मसाले होते हैं, जो शरीर में गर्मी पैदा करने का काम करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications











