Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Sana Khan डिलीवरी के बाद में खा रही हैं हरीरा, नई माएं डाइट में जरुर करें शामिल, ये रही रेसिपी
Sana Khan shares post pregnancy diet; हाल ही में मां बनी एक्ट्रेस सना खान ने न्यू मॉम्स ने बताया कि पोस्ट डिलीवरी डाइट में वो हरीरा का सेवन कर रही है। भारत में कई जगह डिलीवरी के महिलाओं की डाइट में हरीरा जरुर शामिल किया जाता है। ये डिश खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी पौष्टिक भी होती है।
इसमें कई चीजें ऐसी शामिल की जाती है, जो सेहत के नजरिए से काफी फायदेमंद होती हैं। इसे खाने से शरीर का दर्द कम होता है साथ ही बॉडी को ताकत भी मिलती। डॉक्टर्स भी इसे खाने की सलाह देते है।

एक्ट्रेस सना खान ने भी इसकी फोटो शेयर करके बताया है कि वो पोस्ट प्रेग्नेंसी डाइट में 'हरीरा का सेवन कर रही है। आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही सना खान खान ने बेटे को जन्म दिया था और आजकल वो अपने नवजात बच्चे के साथ साथ अपनी सेहत पर काफी ध्यान दे रही हैं।
सना खान ने सोशल मीडिया पर डिलीवरी के बाद खाए जाने वाले पौष्टिक हरीरा की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि नई मांओं को ये जरूर खाना चाहिए। ड्रायफूट्स भरपूर ये हरीरा डिलीवरी के बाद पेट को भरा रखने के साथ ही लेक्टेशन के लिए अच्छा है।
डिलीवरी के बाद हरीरा खाने के फायदे
हरीरा में सूखे मेवे के साथ दूध और केसर मिलाया जाता है। ये कमजोर शरीर को बहुत ताकत देता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है ताकि नई मां को मजबूती मिल सके। इसके सेवन से पेट भी भरता है औऱ नई मांओं के शरीर में बच्चे के लिए खूब दूध बनता है क्योंकि इससे शरीर में ढेर सारा लेक्टेशन मिलता है। नई मां को प्रसव के बाद गोंद के लड्डू भी दिए जाते हैं ताकि मां फिर से अपनी मजबूती को वापस पा सके। आपको बता दें कि हरीरा में जो भी चीजें मिलाई जाती हैं, वो नई मां के कमजोर शरीर को सेहतमंद करने के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती है। इसके सेवन से प्रसव के बाद शरीर और मांसपेशियों में होने वाला दर्द भी कम हो जाता है और बॉडी को नई ताकत मिलती है।
सर्दियों में देता है शरीर को गर्माहट
वैसे हरीरा का सेवन सिर्फ पोस्ट प्रेगनेंसी डाइट के तौर पर ही नहीं किया जाता है बल्कि सर्दियों में इसे खाने से शरीर में गर्माहट पैदा होती है और ठंड नहीं लगती। इसकी तासीर गर्म होती है। आप हरीरा (Harira) में ड्राई फ्रूट्स की मात्रा का कम या ज्यादा कर सकते हैं।
जानिए इसे बनाने के रेसिपी
हरीरा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बराबर मात्रा में गुड़ और पानी डालें। अब बर्तन को गैस पर रख दें और गुड़ को घुलने दें। अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी गर्म करें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, सोंठ, हल्दी पाउडर, अजवाइन पाउडर डाल कर भूनें। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट डालें और और 2 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें। अब इसमें गुड़ के घोल को छान कर डाल दें। इसके बाद मीडियम फ्लेम पर इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें। इसके गाढ़ा हो जाने के बाद इसमें इलायची पाउडर और जायफल पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें।



Click it and Unblock the Notifications
