Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
प्रेग्नेंट महिलाओं का कैसा होना चाहिए डाइट प्लान, जाने क्या कहती है ICMR की गाइडलाइन्स
प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। गर्भावस्था में मां और बच्चे के पोषण के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरुरी है। हाल ही में, ICMR ने खानपान को लेकर अलग-अलग डाइटरी गाइडलाइन्स जारी की थी, जिसमें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी एक हेल्दी डाइट से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ज्यादातर बीमारियों की वजह अनहेल्दी डाइट है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं का खानपान कैसा होना चाहिए?

नाश्ता
सुबह उठते ही प्रेग्नेंट महिलाओं को गिलास (150 ml) दूध पीना चाहिए। इसके बाद सुबह 8 बजे नाश्ते में 60 ग्राम साबुत अनाज, 75 ग्राम हरी सब्जियां, 20 ग्राम दाल, 20 ग्राम नट्स और 5 ग्राम तेल को नाश्ते में शामिल करना चाहिए।
लंच
दोपहर के खाने में प्रेग्नेंट महिलाओं को 100 ग्राम चावल या रोटी, 30 ग्राम दाल या मीट, वेजीटेबल करी, 75 ग्राम हरी सब्जियां, 200 ग्राम फल और 100 ग्राम ताजे फल को शामिल करना चाहिए। वहीं, शाम 4 बजे के स्नैक्स टाइम में दूध के साथ 20 ग्राम नट्स और सीड्स को शामिल करें।
डिनर
रात के खाने में प्रेग्नेंट महिलाएं को 60 ग्राम चावल या रोटी, 25 ग्राम चना, 75 ग्राम हरी सब्जियां और 50 ग्राम ताजे फल खाने चाहिए।
क्या करें और क्या नहीं?
ICMR ने प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जारी की डायटरी गाइडलाइंस में बताया प्रेग्नेंट महिलाओं को इन 9 महीने तक क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
क्या करें
प्रेग्नेंसी में महिलाएं को अमरूद और संतरे जैसे विटामिन सी से भरपूर फल शामिल करना चाहिए। जी मिचलाने या उल्टी होने पर छोटी-छोटी खुराक लें। विटामिन डी के लिए रोजाना 15 मिनट धूप में बैंठे। फोलिक एसिड के लिए हरी सब्जियां खाएं।
क्या न करें
स्मोकिंग, अल्कोहल और तंबाकू से दूर रहें। कार्बोनेटेड कैफीन जैसे कोल्ड ड्रिंक पीने से परहेज करें। खाना खाने के तुरंत बाद आराम करने की बजाय थोड़ी देर के लिए वॉक करें।इसके अलावा ज्यादा कॉफी या चाय पीने से बचे। भारी सामान उठाने या हार्ड एक्सरसाइज करने से बचे।



Click it and Unblock the Notifications
