Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बासुंदी रेसिपी: कैसे बनाएं पारम्परिक बासुंदी
भारत के पश्चिमी हिस्से में बनने वाले मुख्य मिठाई है बासुंदी। आज यहां पर पारम्परिक बासुंदी बनाने की विधि को वीडियो और फोटोज के जरिए स्टेप बाई स्टेप बताया जा रहा है।
सूखे मेवों से भरी और इलायची की मनमोहक महक वाली बासुंदी, मुख्यत: गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र की पारम्परिक मिठाई है। दूध से बनने वाली यह मिठाई गुजरात में खासतौर पर त्यौहारों और शादियों में बनाई जाती है। चाहे तो इसे ठंडा खाए या फिर गर्मा गर्म पूरियों संग मेहमानों को खिलाएं, इसका स्वाद ऐसा जमता है कि हर कोई तारीफ करता है।
झटपट बनने वाली इस मिठाई में ज्यादा समान भी नहीं लगता। इसलिए अगर आप चाहें तो इसे पार्टी के लिए चुटकियों में तैयार कर सकती है। बच्चों की इस पसंदीदा मिठाई को बनाने के लिए आज हम यहां आपसे शेयर कर रहें है, इसकी स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, वीडियों और फोटोज। इन सबकी मदद से आप इसे घर पर एक बार जरूर बनाएं।
बासुंदी रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 2 लोगों के लिए
-
फुल क्रीम वाला दूध - 1/2 लीटर
चीनी - 3 टेबिल स्पून
कटे हुए काजू - 4 टी स्पून
कटे हुए बादाम - 1 टी स्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
-
1. एक नॉन स्टिक और मोटे तले वाले पैन में दूध डालें।
2. दूध को उबलने दें, साथ ही साथ इसे लगातार हिलाते भी रहें, ताकि यह जले नहीं।
3. दूध को तब तक उबाले, जब तक वह आधा न हो जाए।
4. अब चीनी मिलाएं और 2-3 मिनट तक हिलाते रहें।
5. अब कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं।
6. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
7. अब अंत में इलायची पाउडर बुरके और गैस बंद कर, इसे परोसे।
- 1. दूध में उबाल आते समय, इसे लगातार हिलाते रहें, ताकि यह पैन के साइड्स पर न चिपके।
- 2. जलने से बचाने के लिए इसे हमेशा धीमी आंच पर ही पकाएं।
- 3. चीनी को हमेशा दूध के गाढ़ा होने के बाद ही डालें, नहीं तो बासुंदी गाढ़ी नहीं होगी।
- आप चाहें तो इसमें स्वाद और फ्लेवर के लिए केसर का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 cup
- कैलोरीज - 398 cal
- फैट - 17 g
- प्रोटीन - 14 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 48 g
- शुगर - 46 g
स्टेप बाई स्टेप- कैसे बनाएं बासुंदी
1. एक नॉन स्टिक और मोटे तले वाले पैन में दूध डालें।

2. दूध को उबलने दें, साथ ही साथ इसे लगातार हिलाते भी रहें, ताकि यह जले नहीं।


3. दूध को तब तक उबाले, जब तक वह आधा न हो जाए।

4. अब चीनी मिलाएं और 2-3 मिनट तक हिलाते रहें।


5. अब कटे हुए बादाम और काजू मिलाएं।


6. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

7. अब अंत में इलायची पाउडर बुरके और गैस बंद कर, इसे परोसे।




Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
