Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दाल-चुकंदर की मदद से बनाएं यह टेस्टी सलाद, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें रेसिपी
यह तो हम सभी जानते है कि सलाद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर, सलाद को खाने के साथ साइड डिश के रूप में सर्व किया जाता है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप हर बार इसे साइड डिश के रूप में ही सर्व किया जाए। अगर आप चाहें तो सलाद को सिर्फ ऐसे ही खा सकते हैं। इतना ही नहीं, सलाद को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है।

अमूमन लोग हर बार एक ही तरह का सलाद बनाते हैं, जिसके कारण उन्हें वह काफी बोरिंग लगता है। अगर इस बार आपने एक अलग तरह से सलाद बनाने का मन बनाया है, तो ऐसे में आप सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा की यह हेल्दी और टेस्टी सलाद रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। चुकंदर और दाल से बनने वाली सलाद रेसिपी बेहद ही अलग है, जिसे पूजा मखीजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तो चलिए जानते हैं दाल और चुकंदर की सलाद रेसिपी के बारे में –
आवश्यक सामग्री-
• एक चुकंदर
• आधा कप उबली हुई मसूर दाल
• बारीक कटा पार्सले
सीजनिंग के लिए
• पैपरिका
• एक चम्मच ऑलिव ऑयल
• आधा चम्मच सोया सॉस
• आवश्यकतानुसार नमक
ड्रेसिंग के लिए
• दो बड़े चम्मच ताहिना
• कद्दूकस किया हुआ लहसुन
• नमक
• आधा चम्मच नींबू का रस
• एक चौथाई चम्मच काली मिर्च
दाल और चुकंदर बनाने की विधि-
• सबसे पहले, आप चुकंदर को लें और उसे अच्छी तरह से धोएं।
• वहीं, आप मसूर दाल को धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें।
• अब आप इसे तीन-चार सीटी लगाकर उबाल लें।
• अब इसे छीलकर काट लें और इसे एक बाउल में डालें।
• अब इसे पैपरिका, ऑलिव ऑयल, सोया सॉस और नमक से सीजन करें और अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप इस बाउल को ओवन में करीबन 20 मिनट के लिए रोस्ट करें।
• अब एक छोटी कटोरी लें और उसमें ड्रेसिंग तैयार करें।
• इसके लिए, आप इसमें ताहिना, कद्दूकस किया हुआ लहसुन, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें।
• अब आप एक बिग बाउल में उबली हुई दाल, रोस्टेड चुकंदर, पार्सले और ड्रेसिंग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• आपकी डिलिशियस दाल व चुकंदर की सलाद बनकर तैयार है। आप इसे पार्सले की कुछ पत्तियों की मदद से सजाएं।
नोट-
अगर आपको मसूर की दाल पसंद नहीं है, तो आप अपनी पसंद की अपनी कोई अन्य दाल भी इसमें मिक्स कर सकती हैं।
यह सलाद हाई प्रोटीन और हाई एंटी-ऑक्सीडेंट रिच होती है, इसलिए हर किसी को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।
आप मसालों, चुकंदर और दाल की क्वांटिटी को अपने टेस्ट के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
