Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी पत्तागोभी कटलेट
अगर आपको शाम को चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाना हो तो पत्तागोभी कटलेट बनाइये। आपने वैसे तो कई कटलेट के बारे में सुना होगा, जिसमें से आलू का कटलेट तो हर घर में ही खाया जाता है। लेकिन आपने कभी पत्तागोभी कटलेट का नाम नहीं सुना होगा। यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो, आपको पत्तागोभी कटलेट जरुर बनाना चाहिये क्योंकि उन्हें यह बहुत पसंद आएगा। यह एक अच्छा तरीका है अपने न्नहें मुन्नों को हरी सब्जी खिलाने का। अगर आपके घर में थोड़ी सी भी पत्तागोभी बच गई है तो आप आराम से यह कटलेट बना सकती हैं।
कितने लोगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
पत्ता गोभी- 1 कप घिसी हुई
आलू- 2 उबली हुई
हरी मिर्च- 2
कडी पत्ता- 5-6
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
चाट मसाला- 1 चम्मच
मैदा- 2 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब- चम्मच
तेल- फ्राई करने के लिये
नमक- स्वादअनुसार
पानी- कप
विधि-
- सबसे पहले पत्ता गोभी, आलू, हरी मिर्च, कडी पत्ता, धनिया पत्ती, नमक और चाट मसाले को एक साथ मिला लें।
- इसे मीडियम साइज की गोल बॉल जैसी बना लें और बीच में हथेलियों से दबा कर कटलेट जैसा बना लें।
- अब एक कटोरे में मैदे और पानी से मिश्रण तैयार करें।
- तैयार कटलेट को मैदे में डुबो कर दुबारा ब्रेड क्रम्ब में लपेटें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें धीरे धीरे कर के कटलेट डाल कर 10 मिनट तक लो फ्लेम में गोल्डन ब्राउन करें।
- एक बार हो जाने पर उसे निकाल कर रेड सॉस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
