Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
टेस्टी अनियन रिंग
यदि आप आलू, केला या अन्य पकौडे़ खा-खा कर थक चुके हैं तो प्याज के पकौडे़ बनाइये। हम यहां पर आम प्याज के पकौडो़ की नहीं बल्कि अनियन रिंग्स की बात कर रहे हैं जो कि प्याज के लच्छों से तैयार किये जाते हैं। यह प्याज के रिंग्स अन्य प्याज के पकौडो़ से अलग होते हैं। आप इन अनियन रिंग्स को चटपटी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
तो दोस्तों जिस दिन ठंड ज्यादा लग रही हो उस दिन इन पकौडो़ को जरुर ट्राई कीजिये। पुदीने की चटनी के साथ तो यह गजब का काम करेगे। चलिये देखते हैं अनियन रिंग्स को पकाने का तरीका।

सामग्री-
1 बडा़ प्याज गोलाई में कटा हुआ
3/4 कप सूखा ब्रेड का बूरा
1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
1 चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच मिर्च पाउडर
नमक स्वादअनुसार
तेल
विधि-
एक कटोरे में चावल का आटा, मिर्च पाउडर, नमक, बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। फिर इसमें ब्रेड का सूखा बूरा डालिये और मिक्स कीजिये। अब कटे हुए प्याज के छल्लों को इस पेस्ट में डुबोइये और तेल में डीप फ्राई कीजिये। इसे खूब करारा भूनिये लेकिन ध्यान रहे कि यह जल ना पाए। जब यह कुरकुरा भुन जाए तब इसे टमैटो कैचप और चाय के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications