Latest Updates
-
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
स्वादिष्ट पालक पकौड़ा
पालक पकौडा़ एक ऐसा स्नैक है जिसे आप मसाला चाय के साथ शाम के समय खा सकते हैं। यदि पालक ताजी हो तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ कर आता है। आप इसमें अपनी इच्छा अनुसार हरी मिर्च की संख्या घटा-बढा़ सकते हैं। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 5
तैयारी और पकाने में समय- 20-30 मिनट

सामग्री-
3 कप पालक कटी हुई पालक
1 1/4 से 1 1/2 कप बेसन
2 1/2 चम्मच चावल का आटा
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
2-3 कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
10 पुदीने की पत्ती कटी हुई
2 चम्मच हरी धनिया
2 चम्मच तेल
पानी
नमक स्वादअनुसार
तलने के लिये तेल
विधि-
1. ऊपर दी हुई सभी सामग्रियों को नमक और 2 चम्मच गरम तेल के साथ मिक्स कर लीजिये। इसमें हल्का सा पानी भी मिलाइये। यह मिश्रण ज्यादा घुलनशील नहीं होना चाहिये बस इतना ध्यान रहे कि पालक इसमें अच्छी तरह से लिपट जाए।
2. एक कढाई में तेल गरम करें और जब उसमें से भाप निकलने लगे तब आंच हल्की कर के उसमें पालक और बेसन वाला घोल डालना शुरु कर दें।
3. पकौडो़ को डीप फ्राई करें और कुरकुरा बना दें। जब यह गोल्डन ब्राउन दिखाई देने तगे तब इसे कढाई से निकाल कर एक पेपर नैप्किन पर रख दें।
4. इन पालक पकौडो़ को मसाला चाय के साथ सर्व करें। यह पकौडे़ एयर टाइट जार में 2-3 दिनों तक के लिये रखे जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
