Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पनीर टिक्का काठी रोल
पनीर टिक्का काठी रोल भारत में सड़कों पर मिलने वाला एक बडा़ ही पापुलर स्नैक है। पनीर को गाढी दही में सभी पाउडर मसालो के साथ मैरीनेट कर के तब रोटी में लपेट के सर्व किया जाता है। यदि आपको तेजी की भूख लगी हो तो आप इसे तुरंत बना कर तुरंत ही खा सकते हैं। इसे चाहें तो ऑफिस में भी ले जा सकते हैं। यह बहुत ही पौष्टि होती है, तो चलिये देखते हैं इसे बनाने की विधि को।
सामग्री-
1 कप पनीर क्यूब्स
1/4 कप कटे टमाटर
1/2 कप शिमला मिर्च हटी हुई
1 चम्मच तेल

मैरीनेशन के लिये
1/2 कप गाढी दही
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/4 चम्मच बेसन या गेहूं का आटा
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 चम्मच कस्तूरी मेथी
नमक स्वादअनुसार
रोटी के लिये
1 कप मैदा
1/4 कप दूध
नमक स्वादअनुसार
रोल के लिये
1/2 कप हरी चटनी
1 प्याज कटा हुआ
चाट मसाला
विधि-
रोल बनाने के लिये- सबसे पहले आटा, दूध और नमक मिला लें। अब उसमें धीरे-धीरे पानी मिला कर आटा गूथ लें और 15 मिनट के लिये किनारे रख दें। फिर इसी आटे की रोटियां बना कर रख लें।
भरावन बनाने के लिये- अब मैरीनेशन की सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और फिर उसमें पनीर की क्यूब्स डाले। पनीर के टुकडो़ को उसमें 15-20 मिनट के लिये रहने दें।
एक पैन लीजिये, उसमें तेल गरम कीजिये और कटी हुई शिमला मिर्च डालें तथा 2-3 मिनट के लिये पकाएं। अब पैन में मैरीनेट की हुई पनीर क्यूब्स डालें और 5-6 मिनट तक चलाने के बाद उसें कटे टमाटर डालें और कुछ देर और पकाएं और आंच बंद कर दें।
रोल बनाने के लिये- तैयार रोटी लीजिये, उस पर थोडी़ सी हरी चटनी लगा दीजिये और फिर पनीर वाली भरावन सामग्री डालिये और चारों ओर फैला दीजिये। उसके ऊपर कटे हुए प्याज और थोड़ा सा चाट मसाला छिड़क दीजिये और रोटी को गोलाई में लपेट दीजिये। रोल में से पनीर नीचे ना गिरे इसके लिये नीचे से रोटी को मोड़ कर बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
