Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने दी इम्युनिटी ड्रिंक पीने की सलाह, ऐसे करें तैयार
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से न बढ़े इसके लिए सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। कोरोना वायरस की इस कड़ी को तोड़ने के लिए स्वयं की रक्षा करना ही एकमात्र उपाय है। इसके लिए लोगों से घर में ही रहने की अपील की गयी है।

इस बीच आयुष मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वो आयुर्वेद की मदद से अपनी इम्युनिटी को बेहतर बना सकते हैं। इससे शरीर कोरोना के संक्रमण से भी लड़ने में सक्षम हो सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को संबोधित करते हुए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए सुझावों को मानने के लिए कहा है। जानते हैं इम्युनिटी को बेहतर बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने क्या उपाय बताएं हैं और इम्युनिटी ड्रिंक कैसे तैयार की जा सकती है।

आयुष मंत्रालय ने दिए सुझाव
इंसान जब स्वस्थ रहता है तब उसका शरीर अपने आप ही छोटे-मोटे संक्रमण से खुद को बचा लेता है। कोरोना भी एक तरह का संक्रमण है यदि व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है तो इस वायरस से लड़ना और बचना उसके लिए आसान हो जाता है। आयुष मंत्रालय ने लोगों को च्यवनप्राश खाने, योग करने, हर्बल चाय-काढ़ा और गर्म पानी पीने की हिदायत दी है।
Dalgona Coffee Recipe: लॉकडाउन के बीच ट्रेंड हो रही है डालगोना कॉफी, जानें बनाने की आसान विधि

इम्युनिटी ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
गुड़/शहद
दालचीनी
काली मिर्च
मुनक्का
तुलसी पत्ती
सौंठ
नींबू

इम्युनिटी ड्रिंक या चाय बनाने की विधि
आप एक बर्तन में जितने कप चाय तैयार करनी है, उतना पानी गर्म करने के लिए रखें। अब इसमें नींबू के आलावा सामग्री में बताई सभी चीजों को अपने हिसाब से डालें। आप इस चाय को मीठा करने के लिए शक्कर के बजाय गुड़ का इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा। धीमी आंच पर ही इसे खौला लें। अब इसे कप में निकाल कर थोड़ा नींबू का रस मिला लें। आप अपने स्वाद के अनुसार गुड़ और नींबू का उपयोग करें। आपकी हर्बल टी तैयार है। अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए सुबह और शाम इसका सेवन करें। साथ ही आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए अन्य सुझाव भी मानें।
Most Read: लॉकडाउन के कारण क्या टल गयी है आपकी भी शादी की तारीख तो करें ये काम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
