Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लॉकडाउन के कारण क्या टल गयी है आपकी भी शादी की तारीख तो करें ये काम
दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है। इसके खतरे को कम करने और संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लोगों को सिर्फ बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गयी है। लॉकडाउन के कारण कई बड़े इवेंट भी रद्द कर दिए गए हैं।

अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शुमार हैं जिनकी शादी आने वाले समय में कोरोना वायरस के कारण टल गयी है तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हो सकता है आप महीनों से अपनी शादी की तैयारियों में लगे होंगे। मगर जिंदगी का खास दिन आने से पहले उसमें कोरोना महामारी के चलते रुकावट आ गयी। शादी की डेट कैंसल हो गयी है और अगली तारीख अभी तय भी नहीं कर पाए हैं। लॉकडाउन के कारण शादी की डेट रद्द होने से लोगों को भावनात्मक चोट लगी है और साथ ही आर्थिक तौर पर भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस समय पर आपको टेंशन लेने के बजाय इस स्थिति से निपटने का उपाय ढूंढना चाहिए।

स्किन और हेल्थ केयर
आज नहीं तो कल आपकी शादी की डेट निकल ही आएगी। अगर लॉकडाउन की वजह से आपकी शादी इस माह नहीं हो पा रही है तो इस समय का उपयोग अपने लिए करें। शादी किसी के भी जीवन का सबसे यादगार पल होता है। अगर आपको एक्स्ट्रा टाइम मिला है तो इसका फायदा उठाएं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। भरपूर नींद लें और फिटनेस पर ध्यान दें।

परिवार के साथ बिताएं पल
शादी के बाद दोनों परिवारों में बदलाव आ जाते हैं। विवाह के बाद लड़कियों को अपने नए घर में जाना होगा। फिलहाल आप अपने परिवार को पूरा समय दें। उनके साथ वक्त बिताएं और यादें बनाएं। लड़के भी अपने परिवार को पूरा समय दें, फिर तो आपका ज्यादातर वक्त आपके पार्टनर को ही मिलने वाला है।

तैयारियों पर कर लें गौर
शादी की डेट टल जाने की वजह काफी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा होगा। आपने यदि वेडिंग प्लानर की मदद से सारी तैयारियां करवाई थी तो आप उनके साथ संपर्क में रहें। आप अलग अलग वेंडर्स से सर्विस ले रहे थे तो सभी के साथ आपको कोर्डिनेट करना होगा। आप कॉन्टेक्ट बनाये रखें ताकि शादी की नई तारीख आने पर आप उनसे काम करवा सकें। ऐसा करने से आपको थोड़ा बहुत अधिक भुगतान करके पहले से प्लान की गयी सभी सुविधाएं मिल जाएंगी।

आपकी गलती नहीं
शादी-विवाह के कार्य को हमारे समाज में बहुत ही पवित्र माना गया है। विवाह में रुकावट कोरोना वायरस के कारण ही क्यों न लगा हो लेकिन कुछ लोग ऐसी बातें बनाते हैं कि इसकी तारीख में बदलाव होना अशुभता की निशानी है। आप इस तरह की नकारात्मक टिप्पणी को नजरअंदाज करें। लोगों को सिर्फ गॉसिप करने के लिए टॉपिक चाहिए होता है, आप मानसिक रूप से तैयार रहें।

पार्टनर को जानने का समय
लॉकडाउन के कारण शादी टल जाने से आप ही नहीं आपके पार्टनर और दोनों परिवार भी परेशान हुए हैं। आप घबराएं नहीं बल्कि इस घड़ी अपने साथी से बात करें। एक दूसरे को समझने में इस समय को व्यतीत करें। भविष्य में आप इस समय को याद कर सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
