Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एगलेस चॉकलेट पुडिंग
कई वेजिटेरियन लोग पुडिंग को केवल इस लिये खाने से मना कर देते हैं क्योंकि उसमें अंडे का प्रयोग होता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी पुडिंग बनाना सिखाएंगे जिसमें अंडे का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं किया गया होगा। यह एगलेस पुडिंग कैलोरी में भी बहुत कम है। साथ ही अगर आपको इसे और भी ज्यादा हेल्दी बनाना है तो नार्मल कोको पाउडर की जगह पर डार्क अनस्वीटेंड कोको का प्रयोग करें। तो अगर आप अच्छी कुक नहीं भी हैं, तो भी आप इसे आसानी से बना सकती हैं।

पकाने में समयः 30 मिनट
कितने लोंगो के लियेः 4
सामग्रीः
दूध - 2 कप
बिना मिठास वाला कोको पाउडर - 4 चम्मच
कार्न स्टार्च - 3 चम्मच
चीनी - 1 1/2 कप
बिना नमक वाला बटर - 2 चम्मच
वैनीला एक्सट्रैक्ट - 1 चम्मच
नमक - 1 चुटकी
विधिः
एक गहरा पैन लें और उसमें दूध गरम करें। दूध को हल्की आंच पर उबालें। उसी समय उसमें कोको पाउडर को कार्न स्टार्च, चीनी और नमक के साथ मिलाएं। इसको लगातार चलाती रहें जिससे उसमें गांठे ना बने और घोल गाढा भी हो जाए। इसे लो फ़लेम में पकने के लिये लगभग 5-7 मिनट लगेगा। अब पैन को आंच से हटा दें और फिर उसमें बटर तथा वैनीला एक्स्टैक्ट मिलाएं। बटर डालने के बाद इसको दुबारा चलाएं! आपका एगलेस पुडिंग अब सर्व करने के लिये बिल्कुल तैयार है। इसे बाउल में डाल कर रूम टम्परेचर पर ठंडा होने दें और फिर 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें। आप चाहें तो इसको ऊपर से कटे हुए मेवों से भी सजा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
