Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
इंडियन स्टाइल फ्रूट चाट
Beauty
oi-Staff
गर्मियों में फल का सेवन जितना भी करो उतना ही शरीर के लिये अच्छा होता है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिये इंडियन स्टाइल फ्रूट चाट बनाना सिखाएंगे। फ्रूट चाट खाने के साथ एक साइड डिश के रूप में भी परोसा जा सकता है। फ्रूट चाट में आप किसी भी प्रकार के मन पसंद फल ले सकते हैं। फलों को छोटे टुकड़ो में काट कर उसमें ड्रेसिंग मिलाइये और फिर सर्व कीजिये। आइये जानते हैं इंडियन स्टाइल फ्रूट चाट बानने की विधि-
कितने: 6
तैयारी में समय- 10 मिनट
बनाने में समय- 10 मिनट

सामग्री:
- केला: 1
- संतरा: 2
- सेब: 1
- स्ट्राबेरी: 1/2 कप
- खीरा: 1/2 कटा हुआ
- हरी मिर्च: 1
- धनिया: 1 चम्मच
- भुना जीरा: 1/2 चम्मच
- काली मिर्च: 1 चम्मच
- काला नमक: 1/2 चम्मच
- चीनी: 1 चम्मच
- नींबू रस: 1 चम्मच
- नमक: 1 चम्मच
- अदरक जूस: 1 चम्मच
MUST TRY: नाश्ते में बनाएं बिना अंडे का फ्रेंच टोस्ट
विधि:
- एक कटोरे में ड्रेसिंग के लिये सामग्री मिला लें। सामग्री में आपको नमक, काला नमक, चीनी, भुना जीरा काली चिर्म, नीबू रस, अदरक रस को मिला कर तब तक फेंटे जब तक कि चीनी अच्छे से मिक्स ना हो जाए।
- अब दूसरे बडे कटोरे में सभी कटे हुए फलों को एक साथ मिक्स कर दें।
- हरी मिर्च और धनिया भी मिलाइये।
- अब आखिर में ड्रेसिंग मिला कर सब कुछ मिक्स कर दीजिये।
- आपका इंडियन स्टाइल फ्रूट चाट तैयार है।
Comments
Read more about: breakfast desserts डेज़र्ट्स ब्रेकफास्ट नाश्ता karva chauth recipes कारवा चौथ रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications