Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
क्रिसमस पर डायबिटिक जम कर खाएं ऑरेंज रम केक
Desserts
oi-Staff
क्रिसमस का नाम लीजिये तो पहली चीज़ हो दिमाग में आती है, वह है क्रिसमस पर बनाया जाने वाला टेस्टी केक। अगर आप मुधेमेह रोगी हैं और क्रिसमस पर केक का आनंद नहीं उठा सकते हैं तो, निराश ना हों। आज हम आपके लिये ले कर आए हैं ऑरेंज रम केक जो कि मधुमेह रोगियों के लिये ही है। यह टेस्टी ऑरेंज रम केक मुंह में जाते ही घुल जाएगा।
अगर आपको रम का प्रयोग नहीं करना है तो आप उसकी जगह पर 2 चम्मच फैट फ्री मिल्क या पानी का भी प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं क्रिसमस पर यह स्वादिष्ट ऑरेंज रम केक कैसे बनाया जा सकता है। यहां भी देखें-चॉकलेटी यमी चॉकलेट केक

कितने- 6 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 कप लो फैट बटर
- 8 चम्मच शुगरफ्री
- 1/4 कप ताजा ऑरेंज जूस
- 1/2 कप लो फैट बटर मिल्क
- 1 चम्मच संतरे के बारीक घिसे छिलके
- 2 चम्मच रम
विधि-
- एक कटोरे में गेहूं का आटा और बेकिंग पाउडर एक साथ मिक्स कर के छान लें।
- अब दूसरे कटोरे में बटर और चीनी को फेंट कर स्मूथ और क्रीमी बना लें और आटे के साथ मिक्स करें।
- अब आटे के साथ ऑरेंज जूस, बटरमिल्क, संतरे के घिसे छिलके और रम को मिक्स करें।
- इसके बाद केक बनाने की डिश को लें और उसमें थोड़ा सा घी लगा लें और उसे ओवन में 200°c (400°f) प्री हीट करें।
- फिर इसमें केक के घोल को डालें और 20-25 मिनट तक पकाएं।
- केक जब पक जाए तब उसे कुछ मिनटों के बाद निकालें।
- फिर उसमें चाकू डाल कर चेक कर लें कि वह हुआ या नहीं।
- अगर केक हो चुका है तो , उसे ठंडा होने के बाद काटें और सर्व करें।
Comments
English summary
Orange Rum Cake ( Delicious Diabetic Recipes)
Story first published: Monday, December 15, 2014, 12:32 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2014



Click it and Unblock the Notifications
