Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
रवा शीरा खाते ही मुंह में आ जाए पानी
Desserts
oi-Staff
सूजी हलवा कहें या फिर रवा शीरा, दोनों हलवे एक ही हैं। यह एक क्लासी हलवा है जो सदियों से हमारी दादी-नानी बनाती हुई आ रही हैं। यह सूजी का शीरा सुबह नाश्ते के समय आराम से बना कर सर्व किया जा सकता है। इसी तरह का रवा केसरी साउथ इंडिया में भी बनाया जाता है, जिसकी विधि लगभग हमारे सूजी के हलवे की तरह होती है। आप चाहें तो इसे बनाते वक्त पानी की जगह पर दूध का भी प्रयोग कर सकती हैं। इसे और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिये इसमें इलायची पावडर और किशमिश डाल सकती हैं। आइये जानते हैं कि यह रवा शीरा बनता कैसे है। बड़ा ही टेस्टी है ये सेब का हलवा
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 14 मिनट

सामग्री-
- रवा- 1 कप
- चीनी- ¾ कप से 1 कप तक
- घी- ½ कप
- इलायची पावडर- 4 से 5
- काजू- 10 से 12
- किशमिश- 2 चम्मच
- चिरौंजी- 1 चम्मच
- पानी- 2 कप
विधि-
- धीमी आंच पर कढाई रख कर उसमें घी गरम करें।
- फिर एक दूसरे पैन में पानी तथा चीनी डाल कर उसका शीरा बनाने के लिये रखें।
- चीनी वाले पैन की आंच को धीमे से तेज करते हुए उबालें।
- कढाई का घी गरम होने पर उसमें रवा और काजू एक साथ डाल कर चलाएं।
- इसे लगातार चलाती रहें, जिससे वह पैन के तले पर चिपके नहीं और अच्छी तरह से भुन जाए।
- जब सूजी भुन जाए तब उसमें इलायची पावडर और किशमिश डालें।
- इसे चलाते हुए चीनी वाला शीरा इसमें धीरे धीरे डालें।
- ऐसा करते वक्त सावधानी बरतें। जब सूजी में चीनी का घोल अच्छी तरह से समा जाए तब उसे हल्का चला कर आंच बंद कर दें।
- अब आप सूजी हलवे को सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Rava sheera recipe
Story first published: Wednesday, October 1, 2014, 12:02 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2014



Click it and Unblock the Notifications