Latest Updates
-
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद
Diwali Snacks: इस दिवाली रखें घरवालों की सेहत का ध्यान, घर पर बनाकर तैयार करें ये 5 हेल्दी स्नैक्स
Diwali Healthy Snacks: दिवाली का त्योहार रोशनी खुशियों और मिठास का समय होता है। दिवाली का नाम सुनते ही दिमाग में तरह-तरह की मिठाइयां और पकवान आते हैं. पूरे देश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों से मिलने के लिए आते हैं। ऐसे में, भारतीय घरों में दिवाली पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन दिवाली की खुशियों की बीच आप अपनी और अपने अपनों की सेहत को नजरअंदाज न करें।
इस बार दिवाली पर आप तली-भुनी चीजों और मिठाइयों की बजाय कुछ हेल्दी सैक्स अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हेल्दी स्नैक्स रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप गिल्ट-फ्री होकर खा सकते हैं। दिवाली पर जब आप अपने मेहमानों को ये स्नैक्स सर्व करेंगे, तो हर कोई आपकी जमकर तारीफ करेगा। तो आइए, जानते हैं हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी -

1. ओट्स और गुड़ के लड्डू
सामग्री:
1 कप ओट्स
½ कप कटा हुआ बादाम और काजू
½ कप कद्दूकस किया हुआ गुड़
2 बड़े चम्मच देसी घी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
विधि:
1. सबसे पहले एक पैन में ओट्स को 3-4 मिनट हल्का भूनें और फिर किसी बर्तन में निकाल लें।
2. उसी पैन में घी डालें और मेवे हल्के सुनहरे होने तक भूनें।
3. अब गुड़ डालें और हल्का पिघलने दें।
4. अब इसमें भुना हुआ ओट्स और मेवे डालकर अच्छे से मिक्स करें।
5. मिक्सचर थोड़ा ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
2. मसालेदार कॉर्न चाट
सामग्री:
1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
1 छोटा टमाटर (बारीक कटा)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
½ नींबू का रस
¼ छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
थोड़ी कटी हरी धनिया
विधि:
1. एक बाउल में कॉर्न, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और चाट मसाला को डालें।
2. ऊपर से नींबू रस डालें और अच्छे से मिलाएं।
3. धनिया पत्ती से गार्निश करें और तुरंत सर्व करें।

3. बेक्ड समोसा
सामग्री:
आटे के लिए:
1 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
फिलिंग के लिए:
2 उबले आलू (मैश किए हुए)
½ कप उबली मटर
½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा नींबू रस
विधि:
1. आटे की सारी सामग्री मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें।
2. अब एक पैन में थोड़ा तेल डालकर फिलिंग की सारी सामग्री हल्की भून लें।
3. आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएं और बेलकर समोसे का आकार दें।
4. फिर इसमें फिलिंग भरें और किनारों को बंद करें।
5. इन्हें बेकिंग ट्रे पर रखें और 180°C पर 20-25 मिनट या एयर फ्रायर में 15 मिनट तक बेक करें।
4. ओट्स टिक्की
सामग्री:
1 कप ओट्स
1 उबला आलू
½ कप उबली सब्जियां (गाजर, मटर, शिमला मिर्च)
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
1-2 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
विधि:
1. सबसे पहले एक ओट्स को सूखा भूनकर और फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
2. अब इसमें सभी सामग्री मिलाकर टिक्की का आकार दें।
3. एक नॉन-स्टिक पैन पर थोड़ा तेल लगाएं और इस पर टिक्कियां रख दें.
4. टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरी होने तक पकाएं।
5. धनिया-पुदीना की चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करें।

5. बेक्ड नमकीन मठरी
सामग्री:
1 कप गेहूं का आटा
½ कप सूजी
1 बड़ा चम्मच तेल या घी
½ छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार
विधि:
1. एक बर्तन में सारी सामग्री मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें।
2. अब छोटे गोले बनाकर बेलें और कांटे से हल्के छेद करें।
3. सभी मठरी को 180°C पर 20 मिनट तक बेक करें जब तक सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं।
4. ठंडा होने के बाद आप इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications