Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Diwali Recipes: वेगन भी इस दिवाली खीर खाने का लें मजा, बनाएं बादाम और काजू के दूध की खीर

दिवाली का दिन खीर या हलवे के बिना अधूरा है। यह पारंपरिक मिठाई हर उत्सव पर सभी लोगों की फेवरेट रही है। समय के साथ खीर के साथ भी लोगों ने कई तरह के एक्सपेरिमेंट किया है। जो लोगों को काफी पसंद भी आया है। लेकिन आज कल वेगन लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वेगन लोग पूरी तरह वेजीटेरियन होते हैं। गाय, भैंस या अन्य किसी जानवर के दूध से बनी चीजें भी नहीं खाते। ऐसे में इस दिवाली हम आपके लिए नॉर्मल दूध और चावल से बने खीर के अलावा, अन्य तरह से बनने वाली खीर की कुछ रेसिपी लाए हैं। आइए आपको वेगन खीर बनाने की विधि बताते हैं।

बाजरा और बादाम के दूध की खीर
नॉर्मल दूध और बाजरा की खीर को बादाम के दूध के साथ बदलकर एक नया ट्विक करें। इस खीर को बनाने के लिए छोटे बाजरे की यूज किया जाता है। खीर बनाने के लिए बाजरे को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे के लिए भिगो कर रख दें। इस दौरान केसर को थोड़े से गर्म पानी में भिगोकर साइड में रख दें। अब गैस पर एक पैन रखें, और इसमें बाजरे को 3 कप बादाम के दूध में थोड़ी देर तक बाजरे के गलने तक पकाएं। अब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे भीगे हुए केसर डाल दें। आपका बाजरा और बादान के दूध की खीर तैयार है। गर्मा-गर्म अपने मेहमानों और बच्चों को सर्व करें।

बाजरा और काजू दूध की खीर
इसे झंगोरा खीर भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए आधे कप बाजरे को महक आने कर सूख गैस पर भून लें। इसके बाद काजू, पिस्ता और किशमिश को तेल में तल कर अलग रख लें। अब भुने हुए बाजरे को पानी में धोकर साफ कर लें। अब एक कुकर में मक्खन डालकर गरम कर लें। उसमें तेज पत्ते और कुटी हुई हरी इलायची डाल कर फ्राई कर लें। अब इसमें बाजरा डालें और एक दो मिनट तक पकाएं। इसमें डेढ़ कप पानी, चीनी डालकर 1 सीटी आने तक पकाने दें। कुकर ठंडा होने के बाद काजू का दूध डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दे। अब इसमें तले हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपका बाजरे काजू दूध की खीर तैयार है।

बाजरा और नारियल के दूध की खीर
इसे इंडियन क्राउन ग्रास, काउ ग्रास, राइस ग्रास, डिच बाजरे भी कहा जाता है। यह गुलेटिन फ्री दूध स्वस्थ के लिए तो अच्छा होता ही है, लेकिन पौष्टिक भी होता है और स्वाद में भी भरपूर होता है। बाजरे की भूसी का इस्तेमाल करके आप कोदो बाजरा खीर तैयार कर सकते हैं। बाजरा को अच्छी तरह से साफ करके एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब पानी उबालकर बाजरे को उसमें डालकर धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसमें नारियल का दूध मिला दें। दूध और बाजरे के गाढ़े होने के बाद 5 मिनट तक इसे और पकाएं। इस दौरान कोशिश करें कि खीर बर्तन में ना चिपके। अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर थोड़ी देर और पकाएं। आपका बाजरा और नारियल के दूध से बनी खीर तैयार है। अब इसपर किशमिश, काजू, बादाम और पिस्ता डालकर सर्व करें।

बाजरा और सोयाबीन दूध की खीर
एक बर्तन ले और उसमें डेढ़ लीटर सोया दूध को अच्छी तरह उबाल लें। अब इसमें एक कप फॉक्सटेल बाजरा को साफ करके धोने के बाद दूसरे पैन में वेगन बटर पिघला दें। अब इसमें बाजरे को डालें और मीडियम आंच पर तब तक पकाएँ जब तक उसमें महक न आने लगे। इसके बाद सोयाबीन के दूध में बाजरा डाल दें और 15 से 20 मिनट तक इसे अच्छी तरह उबालें। इसमें आप चीनी की चाशनी बनाकर मिक्स कर दें। अब इसमें 1 चम्मच पिसी हुई हरी इलायची पाउडर और भिगोए हुए केसर डालकर कुछ देर पका दें। आपका बाजरा और सोयाबीन दूध की खीर तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
