Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अंडा खाने वाले ऐसे बनाएं अंडे की भुर्जी

प्रोटीन और न्युट्रिशियन से भरें, अंडे को अनगिनत तरीको से खाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सिर्फ अंडे को बेस बनाकर आॅमलेट, वन फ्राई, पोर्च और अंडे भुर्जी जैसे रेसिपीज आज भी सभी को लुभाती है। जहां तक बात कि जाए 'अंडे की भुर्जी' की तो यह हर किसी की फेवरेट है, क्योंकि यह झटपट बन जाती है और इसमें ज्यादा सामग्री का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता। भुर्जी को आमतौर पर साइड डिश के तौर पर बनाया जाता है, जिसे रोटी और नान के साथ परोसा जाता है।
अंडे की भुर्जी में भी आप अपनी इच्छानुसार मॉडिफिकेशन कर सकते है, लेकिन क्लासिक अंडे की भुर्जी के लिए आज भी फ्राई प्याज और स्क्रम्बल अंडों को ही काम में लिया जाता है। इसके लाजवाब स्वाद के लिए इसमें डाले जाने वाले सभी मसालों को बढ़िया से मिक्स होना बहुत ही जरूरी है। हरे धनिए से गार्निंश कर आप शाम को भी नाश्तें के तौर प ब्रेड के साथ इसका लुत्फ उठा सकते है।तो आइए, देखे अंडे की भुर्जी की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी, वो भी फोटोज और वीडियो के साथ, ताकि आपसे किसी भी तरह का स्टेप मिस न हो जाए।

Recipe By: अर्चना वी
Recipe Type: साइड डिश
Serves: 2
-
अंडे - 3
तेल - 4 टेबिल स्पून
प्याज - 1
हरी मिर्च - 1
लहसुन और अदरक का पेस्ट - 1 टी
स्पून
नमक - 1 टी स्पून + 1½ टी स्पून
जीरा पाउडर - 1 टी स्पून
मिर्च पाउडर - 1 टी स्पून
हरा धनिया - गार्निंश के लिए
-
1. सबसे पहले एक प्याज लें और उसका ऊपरी और निचला हिस्सा कांट दे।
2. छिलका हटाकर दो हिस्सों में कांट लें।
3. जरूरत लगे तो ऊपर की ओर ���ा कठोर हिस्सा हटा दें।
4. अब प्याज को लम्बी-लम्बी कतरनों में कांट लें।
5. अब हरी मिर्च लेकर उनमें चीरा लगा लें।
6. फिर मिर्च को दो इंची के पीस में कांट कर साइड में रख लें।
7. अब एक गर्म पैन में तेल डालें।
8. इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज डालें।
9. प्याज भुने जब तक कि वह हल्के भूरे न हो जाए।
10. अब कटी हुई हरी मिर्च डालें।
11. इसके बाद लहसुन और अदरका के पेस्ट के साथ एक टी स्पून नमक डालें।
12. अच्छे से मिला लें।
13. अब एक-एक करके पैन में अंडे फोड़ें।
14. अब 1½ टी स्पून नमक डालें।
15. अब जीरा पाउडर और मिर्च पाउडर डालें और बढ़िया से मिक्स करें।
16. इसके बाद अंडों को अच्छे से हिलाते रहें जब तक कि वह पक कर थोड़ें सोल्डि न हो जाए।
17. 6-7 मिनिट के लिए पकने दे, जब तक कि वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
18. अब इसे हरे धनिए से गार्निंश करें।
19. अब इसे बाउल में निकालकर सर्व करें।
- इस रेसिपी के लिए हमेशा ताजा अंडों का ही इस्तेमाल करें।
- प्याज को फ्राई या फिर डीप फ्राई आप अपनी इच्छानुसार कर सकते है।
- अंडों को अच्छे से मिक्स करें
- अंडे की भुर्जी में किसी भी तरह की सब्जी नहीं मिलाई गई है, लेकिन आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें सब्जियां मिला सकते है।
- सर्विंग साइज़ - 1 कटोरी
- कैलोरी - 190.5कैलोरी
- फैट - 13.7 ग्राम
- प्रोटीन - 12 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 6.1 ग्राम
- फाइबर - 1.4 ग्राम
स्टेप बाई स्टेप - कैसे बनाए
1. सबसे पहले एक प्याज लें और उसका ऊपरी और निचला हिस्सा कांट दे।


2. छिलका हटाकर दो हिस्सों में कांट लें।


3. जरूरत लगे तो ऊपर की ओर ा कठोर हिस्सा हटा दें।

4. अब प्याज को लम्बी-लम्बी कतरनों में कांट लें।

5. अब हरी मिर्च लेकर उनमें चीरा लगा लें।


6. फिर मिर्च को दो इंची के पीस में कांट कर साइड में रख लें।

7. अब एक गर्म पैन में तेल डालें।

8. इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज डालें।


9. प्याज भुने जब तक कि वह हल्के भूरे न हो जाए।

10. अब कटी हुई हरी मिर्च डालें।

11. इसके बाद लहसुन और अदरका के पेस्ट के साथ एक टी स्पून नमक डालें।


12. अच्छे से मिला लें।

13. अब एक-एक करके पैन में अंडे फोड़ें।

14. अब 1½ टी स्पून नमक डालें।

15. अब जीरा पाउडर और मिर्च पाउडर डालें और बढ़िया से मिक्स करें।


16. इसके बाद अंडों को अच्छे से हिलाते रहें जब तक कि वह पक कर थोड़ें सोल्डि न हो जाए।

17. 6-7 मिनिट के लिए पकने दे, जब तक कि वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।

18. अब इसे हरे धनिए से गार्निंश करें।

19. अब इसे बाउल में निकालकर सर्व करें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
