Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कभी खाई हैं आपने मुगलई बादाम करी, घर पर जरुर बनाएंं ये शाही सब्जी , ये रही रेसिपी
हल्की मिठास से भरे हुए बादाम सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होते है। यही कारण है कि घर के बड़े-बुजुर्ग बचपन से ही रोज बादाम खाने की हिदायत देते रहते है, ताकि दिमाग तेज चले। दरअसल, बादाम में प्रोटीन, जिंक, ओमेगा एसिड 3ए विटामिन्स और फाइबर पाया जाता है। इसमें मौजूद न्यूट्रीशंस हमारी पूरे बॉडी के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर ब्रेन डेवलपमेंट के लिए।
लोग बादाम को कई प्रकार से खाते हैं। कोई पाउडर के रूप में तो कोई रोस्ट करके। हालांकि, आजकल की जनरेशन को ड्राईफ्रूट खिलाना बड़ा मुश्किल काम है। तो ऐसा क्या किया जाए, जिससे हर उम्र के लोग बादाम आसानी से खा पाए।
यहां हम आपको बता रहे है बादाम से बनने वाले एक स्पेशल रैसिपी। जो ना सिर्फ खाने में टेस्टी है, बल्कि कई प्रकार से हेल्दी भी है। स्वाद से भरपूर मुग़लई बादाम करी एक स्पेशल डिश है। इस करी को बनाने के लिए हम बादाम के साथ कुछ बेसिक सब्जियों का प्रयोग करेंगें। जो ना सिर्फ करी का टेस्ट बढ़ाएंगी, बल्कि ये सब्जियां बादाम करी को और पोषक बना देगी। आइए बनाना शुरू करें।

मुगलई बादाम करी रेसिपी
सामग्री
- 20 से 25 बादाम
- प्याज़ कटी हुआ
- 2 कटे हुए टमाटर
- 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच मखाने
- 8 से 9 पनीर क्यूब्स
- 1/3 चम्मच जीरा
- 1 चक्रफूल
- 2 से 3 हरी इलाइची
- 4 काली मिर्च
- 5 लोंग
- 2 चम्मच फ्रेश क्रीम
- 1/2 छोटी चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच देगी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/3 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 बड़ा चम्मच कुकिंग आयल
- नमक स्वादानुसार
बादाम करी बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में डेढ़ कप गुनगुना पानी लीजिए और करीब 2 घंटे के लिए बादाम इसमें भिगोकर रख दीजिए।
- फिर बादाम को छीलकर इनमे से 10 बादाम अलग रख दीजिए और बाकी बादाम का स्मूथ पेस्ट बना लीजिए।
- अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें उसमे कटी हुई प्याज़, लोंग, इलाइची, काली मिर्च और चक्र फूल डालकर लगातार चलाते हुए, प्याज़ के गुलाबी होने तक भूनें।
- अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर पकाए, टमाटर के मुलायम होने पर गैस बंद कर दीजिए और मिक्सर के ठंडा होने पर इस मिक्सर की प्यूरी बना लें।
- अब पैन मे बचा हुआ तेल गरम करें, इसमें जीरा व अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह भूनें और उसके बाद तैयार की गई प्यूरी इसमें डालकर अच्छी तरह चलाए।
- अब इसमें गरम मसाले को छोड़कर सभी मसाले मिलाकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाए।
- अब तैयार किया गया बादाम पेस्ट मिलाकर फिर से पकाए। उसके बाद इसमें मखाने, पनीर व बचाए हुए बादाम डालकर पकाइए।
- अब इस मिश्रण में क्रीम डालकर हिलाए और गैस बन्द कर इसमें गरम मसाला मिलाए। मुग़लई बादाम करी परोसने के लिए तैयार है।
- इसे आप ,पराठा, नान व रोटी अपनी इच्छानुसार किसी भी चीज़ के साथ परोस सकते हैं।
रोज बादाम खाने से क्या होता है?
बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है और कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। बादाम खाना हमारे हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है। बादाम खाने से "लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल" जिसे एलडीएल-सी भी कहा जाता है, की मात्रा को कम किया जा सकता है। इसके अलावा पाचन को आसान बनाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और वेट लॉस में भी बादाम का सेवन मददगार साबित होता है।
क्या सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम हेल्दी होते है?
सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम ज्यादा हेल्दी होते हैं, क्योंकि यह खाने में ज्यादा मुलायम और पचाने में आसान होते हैं। भीगे हुए बादाम से शरीर न्यूट्रीशन ज्यादा जल्दी ग्रहण करता है। इसी के साथ बादाम को उसकी बाहरी परत के बिना खाना ज्यादा बेहतर रहता है, क्योंकि बाहरी परत में एक एंजाइम अवरोधक होता है। जो कि डाइजेशन प्रोसेस को प्रभावित कर सकता है।
क्या हमें बादाम को छीलकर खाना चाहिए?
स्टाडीज में ये बात सामने आई है कि भीगे हुए बादाम का छिलका उतारकर खाना चाहिए। दरअसल, भिगोने के बाद टैनिन नाम का पदार्थ इसके छिलके में आ जाता है और इसे हटा देने से बादाम का 100 फीसदी लाभ मिल पाता है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
