Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पैनकेक्स कैसे बनाएं?
पैनकेक एक प्रकार का चपटा मीठा ब्रेड होता है जो दुनिया के कई सभ्यता द्वारा सराहा जाता है। इसका बनाने का तरीका अलग हो सकता है पर लगभग सभी तरीके में आटा, अंडा और दूध ज़रूर होता है। यह सादा, मक्खन के साथ, चीनी का बुरादा छींट कर या पेस्ट्री, फल या चीज़ से भरा हुआ खाया जा सकता है।
आप पैनकेक को घर पर बना कर नाश्ते के तौर पर परिवार के लोगों को खिला सकती हैं या फिर बच्चों के लंचा बॉक्स में भी दे सकती हैं। यकीन मानिये आपके बच्चे इसे बहुत पसंद करेगे तथा टिफिन में कुछ नया देख कर खुश भी हो जाएंगे। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।

कितने पैनकेक- 8-10
सामग्री
2 कप (255 ग्राम) सादा आटा
2 अंडे
1 1/2 कप (350 एमएल) दूध
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
2 बड़े चम्मच बटर या सब्जी वाला तेल
5 बड़ी चम्मच चीनी
विधि
1. एक प्याले में अंडा फोड़ लें और उसे नरम होने तक फेंट लें। उसमें सूखी सामग्रियां और दूध मिला लें। इस समय मिश्रण को न चलायें।
2. माइक्रोवेव वाले बर्तन में मक्खन पिघला लें। यह ध्यान रखें कि वह अच्छी तरह से पिघल गया हो और इसके लिए एक मिनट काफी है।
3. मिश्रण में मक्खन और दूध मिला लें। हल्के से मिलाएं ताकि सूखी सामग्री के छोटे टुकड़े इसमें रह जाएँ। इस मिश्रण को बहुत ज्यादा मुलायम न करें। अगर आपका मिश्रण मुलायम होता है तो पैनकेक नरम के बदले कड़े और चिपटे बनेंगे।
4. अब कड़ाही हल्की आंच पर रखें। अगर आपके पास पहले से स्टोव में पैनकेक सेटिंग है तो उसे इस्तमाल करें। कड़ाही में नॉन स्टिक स्प्रे या बटर लगाना न भूलें वर्ना पैनकेक्स चिपकने लगेंगे।
5. पानी की कुछ बूँदें पैन पर छिडकें। अगर यह पैन से छिटककर नीचे गिर जाए तो आपका पैन मिश्रण डालने के लिए तैयार है।
6. अब 3 बड़े चम्मच मिश्रण को गर्म तवे पर डालें। आप जितना मिश्रण डालेंगे वह आपके पैनकेक के आकार को निश्चित करेगा। पहले थोड़े मिश्रण से शुरुआत करने की और फिर इसे धीरे धीरे बढ़ाने की सलाह दी जाती है।
7. इसे करीब 2 मिनट तक या तब तक पकाएं जबतक पैनकेक हल्का भूरा न हो जाए। आप किनारों पर बुलबुले बनते और फूटते हुए देखेंगे। जब मिश्रण के किनारों पर बुलबुले फूट कर छेद छोड़ जाएँ तो इसे पलट लें।
8. अब दूसरी तरफ भी हल्का भूरा होने तक पकायें और निकाल लें। आप पैनकेक को अगले 30 सेकंड तक और पका सकते हैं जब तक वह आपके स्वादानुसार न हो जाए।
9. अब इसका मज़ा उठाएं। अलग और रोमांचक स्वाद के लिए आप इसमें मक्खन, मूंगफली का मक्खन, सिरप, जेली, चॉकलेट चिप या फल भी मिला सकते हैं। ऐसे स्वादिष्ट पैनकेक्स आपने कभी नहीं खाए होंगे।



Click it and Unblock the Notifications